1. हाल ही में किसने महत्वाकांक्षी जिलों के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 लॉन्च किया है? – नीति आयोग
2. होया नागाएंसिस नामक पौधों की नई प्रजाति किस राज्य में खोजी गई है? – नागालैंड
3. केंद्रीय वित्त आयोग अनुदान के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं की रियल-टाइम निगरानी के लिए समीक्षा पोर्टल किसने लॉन्च किया है? – ओडिशा
4. रुद्र आर्म्ड हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए क्वालिफाइड होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी कौन बन गयी हैं? – हंसजा शर्मा
5. पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2026 का खिताब किसने जीता है? – कलिंगा लांसर्स
6. अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की तीसरी बैठक कहाँ आयोजित की गयी? – कोच्चि
7. नमो लक्ष्मी योजना के तहत किस राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए 1250 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की है? – गुजरात
8. 28 जनवरी 2026 को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा की कौन सी जयन्ती मनायी गयी? – 127 वीं
9. इंडिया एनर्जी वीक (IEW) का चौथा संस्करण कब आयोजित किया गया? – 27–30 जनवरी
10. 7वां इंडिया इंटरनेशनल सीवीड एक्सपो और समिट किस शहर में आयोजित किया गया? – कोच्चि
11. चाय बागान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री एति कोली दुती पात योजना किस राज्य में शुरू की गयी है? – असम
12. भारत में कुष्ठ रोग दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 30 जनवरी
13. स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 12 वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है? – नई दिल्ली