1. मुरीगंगा नदी किस राज्य में स्थित है जिस पर गंगासागर सेतु की आधारशिला रखी गयी? – पश्चिम बंगाल

2. भारत ने किस शहर में रायसीना साइंस डिप्लोमेसी इनिशिएटिव 2026 लॉन्च किया है? – नई दिल्ली

3. भारतीय रेलवे ने बेहतरीन सेवा और शानदार योगदान के लिए कितने अधिकारियों और कर्मचारियों को 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 प्रदान किये? – 100

4. माधव गाडगिल कौन थे जिनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया? – पर्यावरणविद

5. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेला 2026 में किस देश को गेस्ट ऑफ ऑनर घोषित किया गया है? – कतर

6. अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित कितने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हटने की घोषणा की है? – 66

7. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए शुभंकर का क्या नाम है? – उदय

8. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व किस राज्य में मनाया गया? – गुजरात

9. भारत के पहले पूर्णत: कागज़ रहित जिला न्यायालय का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? – केरल

10. ‘सिंग, डांस एंड लीड’ नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है जिसका विमोचन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया? – हिंदोल सेनगुप्ता

11. अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 किस वन्यजीव अभयारण्य में शुरू की गयी? – थंथाई पेरियार

12. प्राचीन भारत के कुषाण काल के सिक्के किस देश से खोजे गए हैं? – पाकिस्तान

13. विश्व हिंदी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 10 जनवरी

Share