1. आंद्रेज बाबिस को निम्न में से किस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? – चेक गणराज्य 

2. हाल ही में किस भारतीय पर्व को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है? – दीपावली 

3. 11 दिसंबर 2025 को यूनिसेफ का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया? – 79 वां 

4. 16 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – ऑस्ट्रेलिया 

5. महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस राज्य में अभया ब्रिगेड पुलिस यूनिट बनाने की घोषणा की गयी है? – बिहार 

6. IIT मद्रास और इंडिया AI मिशन द्वारा किस शहर में ग्लोबल AI सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा? – चेन्नई 

7. एशिया के पहले संरक्षित शाही पक्षी अभयारण्य को पुनर्जीवित करने के लिए किस राज्य में चराइचुंग महोत्सव मनाया गया? – असम 

8. 10 दिसंबर 2025 को स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की कौन सी जयन्ती मनाई गयी? – 147 वीं 

9. पारंपरिक जल निकायों पुनर्जीवित और जल-संचयन प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए किस राज्य में पुनरुत्थान पहल शुरू की गयी है? – नागालैंड 

10. टाइम मैगजीन द्वारा किसे सीईओ ऑफ़ द ईयर 2025 चुना गया है? – नील मोहन 

11. सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बार काउंसिल में महिलाओं के लिए कितना आरक्षण का निर्देश दिया है? – 30% 

12. भारतीय सेना का पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन किस राज्य में लॉन्च किया गया? – अरुणाचल प्रदेश 

13. अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस निम्न में से किस दिन हर साल मनाया जाता है? – 11 दिसंबर

Share