22 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। इसके लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। 1859 में आज के दिन स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी। 1545 में आज ही के दिन शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी और 2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
- 2007 - आज ही के दिन गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- 2003 - आज ही के दिन अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
- 2002 - आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
- 2001 - 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।
- 1996 - आज ही के दिन माइकल कैमडेसस तीसरी बार इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गए।
- 1993 - आज ही के दिन से विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
- 1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
- 1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
- 1984 - 22 मई को ही बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
- 1972 - आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे और यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
- 22 मई के दिन ही पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया गया था।
- 1963 - आज ही के दिन भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
- 1915 - आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1805 - गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
- 1772 - 22 मई के दिन ही राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था और उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
- 1545 - आज ही के दिन 1 विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत हो गई थी।
- 1420 - आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था।
22 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1987 - आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ था।
- 1959 - 22 मई के दिन ही महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
- 1925 में आज ही के दिन हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म हुआ था।
- 1922 - 22 मई के दिन ही अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ था।
- 1878 - गामा पहलवान - विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।
- 1774 - आज ही के दिन धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था।
22 मई को हुए निधन
- 2021 - रेवा प्रसाद द्विवेदी - काशी के प्रकांड विद्वान थे।
- रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 2012 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
- 2011 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
- 2000 - सोहराब फिरोजशाह गोदरेज - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष थे।
- 1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
- 1946 - गोविन्दराम सेकसरिया - स्वतंत्रता-पूर्व भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक थे।
- 1545 - शेरशाह सूरी - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान् योद्धा।
22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व जैव विविधता दिवस
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025