2 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1971 में आज ही के दिन संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी। 1976 में 2 दिसंबर के दिन ही फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने थे। 1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे।
2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 में आज ही के दिन पंजाब नेशनल बैंक ने FCNR ब्याज दरों में कटौती की थी
- 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
- 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
- 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
- 2003 - हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
- 2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
- 1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
- 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
- 1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
- 1988 में आज ही के दिन बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
- 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
- 1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।
- 1954 में 2 दिसंबर के दिन ही अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच सुरक्षा संधि हुई थी।
- 1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
- 1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
- 1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
- 1804 -
- नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
- असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे 2 की मृत्यु व 30 घायल हुए।
2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1988 - फैसल अली डार - मार्शल आर्ट प्रशिक्षक हैं।
- 1963 - शिवा अय्यदुरई - प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।
- 1960 - जगत प्रकाश नड्डा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ व कद्दावर नेताओं में से एक हैं।
- 1953 - ओम प्रकाश रावत - भारत के 22वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं।
- 1939 - अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका
- 1937 - मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
- 1912 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक
- 1901 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
- 1886 - बाबा राघवदास - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे।
- 1855 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
2 दिसंबर को हुए निधन
- 2014 - देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
- 2012 - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
- 1999 में आज ही के दिन विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन हुआ था I
- 1996 - मर्री चेन्ना रेड्डी - प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य।
- 1995 में 2 दिसंबर को ही कनाडा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार और आलोचक राबर्टसन डेविस का निधन हुआ था I
- 1969 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।
- 1918 - गुरुदास बनर्जी - भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री।
2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस
- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025