Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 09 मई, 2024

23 points ~6 min revision

  1. 1

    भारत में हर वर्ष 9 मई को ‘महाराणा प्रताप जयंती’ (Maharana Pratap Jayanti) मनाई जाती है।

  2. 2

    ब्रिटेन की फार्मा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने दुनियाभर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है।

  3. 3

    हाल ही में नेपाल में ‘मातातीर्थ औंसी’ यानी मातृ दिवस मनाया गया है।

  4. 4

    मालदीव के विदेश मंत्री ‘मूसा ज़मीर’ भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं।

  5. 5

    चीन ने ‘जू फेइहोंग’ को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

  6. 6

    Visa ने ‘सुजई रैना’ को भारत में कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।

  7. 7

    ‘काइरेन विल्सन’ ने अपना पहला स्नूकर विश्व खिताब जीता है।

  8. 8

    केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ‘वेस्ट नाइल फीवर’ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

  9. 9

    प्रशंसित उर्दू साहित्यकार ‘सलाम बिन रज्जाक’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

  10. 10

    ‘स्कॉट फ्लेमिंग’ को भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

  11. 11

    भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ ने विश्‍व की 14वें नंबर पर काबिज जर्मनी की नीना मित्‍तेलहम को सऊदी स्मैश के क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है।

  12. 12

    स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’ द्वारा 10 से 28 जून के बीच, ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  13. 13

    यू.एस.ए.टी.एफ. महोत्सव में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में तेजस्विन शंकर ने जीत हासिल की।

  14. 14

    भारतीय वायुसेना ने नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए बांबी बकेट अभियान चलाया।

  15. 15

    पाकिस्तान के 'आईक्यूब कमर' चंद्र मिशन ने चीनी सहयोग के साथ उड़ान भरी।

  16. 16

    विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई को मनाया जाता है।

  17. 17

    सीमा सड़क संगठन ने दशकों की सेवा और समर्पण को चिह्नित करते हुए अपना 65 वां स्थापना दिवस मनाया।

  18. 18

    रूस ने सामरिक परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा की।

  19. 19

    भारत ने ASBC एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 43 पदक जीते।

  20. 20

    चुनाव आयोग EC ने महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर सफलतापूर्वक मतदान कराया।

  21. 21

    सेना और वायु सेना की खड़गा कोर्प्स ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास पूरा किया।

  22. 22

    एशियन ओपन पिकलबॉल में भारत ने 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते।

  23. 23

    CUSAT शोधकर्ताओं ने एक नई समुद्री टार्डिग्रेड प्रजाति, "बैटिलिप्स चंद्रायणी" की खोज की।

Ready to test yourself?

Take the 25-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...