Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 29 जनवरी, 2025

64 points 1 Q&A ~16 min revision

Practice mode

Hide answers and test yourself

  1. 1

    Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 28 जनवरी 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  2. 2

    राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो कहां लांच किया गया- चेन्नई

  3. 3

    ‘लापता लेडीज’को किस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है- जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार

  4. 4

    सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कहां किया गया- सूरत

  5. 5

    अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है- हरियाणा

  6. 6

    राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशनके लिए सरकार ने कितने करोड़ आवंटित किये है- 16,300 करोड़

  7. 7

    असम के मुख्यमंत्री नेकिस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है- डिब्रूगढ़

  8. 8

    सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया जायेगा- गांधीनगर

  9. 9

    नई दिल्ली में हैंडलूम कॉन्क्लेव-मंथन का उद्घाटन किसने किया- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह

  10. 10

    आज मनाया जाएगा भारतीय समाचार पत्र दिवस

  11. 11

    भारत में हर वर्ष 29 जनवरी को ‘भारतीय समाचार पत्र दिवस’ (Indian Newspaper Day 2025) मनाया जाता है।

  12. 12

    इस दिन को मनाने का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के विकास और योगदान को याद करना और भारतीय समाचार पत्रों को बढ़ावा देना है।

  13. 13

    29 जनवरी को नई दिल्‍ली में संपन्न होगा गणतंत्र दिवस समारोहों का समापन आयोजन बीटिंग रिट्रीट

  14. 14

    गणतंत्र दिवस समारोहों का समापन आज यानी 29 जनवरी को नई दिल्‍ली में बीटिंग रिट्रीट (Beating Retreat 2025) से होगा।

  15. 15

    बीटिंग रिट्रीट का आयोजन रायसीना हिल्स (Raisina Hill) पर राष्ट्रपति भवन के सामने किया जाता है, जिसके चीफ़ गेस्‍ट राष्‍ट्र‍पति होते हैं।

  16. 16

    बीटिंग रिट्रीट में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन बजाते हुए मार्च करते हैं।

  17. 17

    इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्‍य केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे।

  18. 18

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी

  19. 19

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

  20. 20

    संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

  21. 21

    वहीं दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

  22. 22

    ISRO ने किया अपना ऐतिहासिक 100वां प्रक्षेपण

  23. 23

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

  24. 24

    इसे सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर GSLV-F-15 प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया। बता दें कि सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यह इसरो का 100वां ऐतिहासिक प्रक्षेपण है।

  25. 25

    प्रयागराज के महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी-अमावस्या के अवसर पर दूसरा अमृत-स्नान होगा

  26. 26

    प्रयागराज के महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के अवसर पर दूसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) होगा। इस दिन अमृत स्नान बहुत शुभ माना जाता है।

  27. 27

    बताना चाहेंगे पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन हुआ था।

  28. 28

    1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया जाएगा

  29. 29

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अगले महीने 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 (Budget 2025-26) के लिए आम बजट पेश करेंगी।

  30. 30

    भारतीय उच्चायोग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए श्रीलंकाई नागरिकों को 200 पूर्ण-वित्तपोषित छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की

  31. 31

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए श्रीलंकाई नागरिकों को 200 पूर्ण-वित्तपोषित छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की है।

  32. 32

    बताना चाहेंगे विभिन्न विषयों में प्रदान की जाने वाली इन छात्रवृत्तियों का उद्देश्य प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच को बढ़ावा देना है।

  33. 33

    सिक्किम के Soreng District में शुरू किया गया जैविक मत्‍स्‍य पालन

  34. 34

    हाल ही में सिक्किम के सोरेंग जिले (Soreng District) में जैविक मत्‍स्‍य पालन शुरू किया गया है। बताना चाहेंगे यह देश का पहला जैविक मत्‍स्‍य केंद्र है।

  35. 35

    जैविक मत्‍स्‍य पालन केंद्र में हानिकारक रसायनों, एंटी-बॉयोटिक और कीटनाशकों का इस्‍तेमाल नहीं किया जाता और स्‍वस्‍थ पारिस्थितिकी के अनुसार, मत्‍स्‍य पालन पर ध्‍यान दिया जाता है।

  36. 36

    UP की ‘महाकुंभ’ झांकी को ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’ में प्रथम स्थान मिला

  37. 37

    गणतंत्र दिवस 2025 पर निकली उत्तर प्रदेश की ‘महाकुंभ’ झांकी ने ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड कैटेगरी’ में पहला स्थान प्राप्त किया है।

  38. 38

    वहीं 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा है।

  39. 39

    भारतीय फिल्म ‘लापता लेडीज’ जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नामित हुई

  40. 40

    आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapata Ladies) जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में नामित हुई है।

  41. 41

    इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 मार्च, 2025 को होने वाले समारोह में की जाएगी।

  42. 42

    बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग शुरू करने वाला पहला राज्य बना

  43. 43

    बिहार क्रिकेट संघ-BCA के अध्यक्ष राकेश तिवारी की अगुवाई में बिहार के सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बिहार ग्रामीण लीग-BRL का आयोजन किया जाएगा।

  44. 44

    इस कदम के साथ बिहार राज्य ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

  45. 45

    बता दें कि इस लीग में 13 से 23 वर्ष की आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

  46. 46

    अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  47. 47

    सर्बिया के पीएम मिलोस वुसेविक ने इस्तीफे की घोषणा की

  48. 48

    सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक (Milos Vucevic) ने अपने पद से इस्‍तीफा देने की घोषणा की है। उन्‍होंने पिछले साल नवंबर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने की घटना के बाद कई महीनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद यह घोषणा की है।

  49. 49

    मिलोस वुसेविक एक साल से कम समय तक प्रधानमंत्री पद रहे।

  50. 50

    डेनमार्क ने आर्कटिक में अपनी सैन्य स्थिति सुदृढ़ करने की घोषणा की

  51. 51

    हाल ही में डेनमार्क ने आर्कटिक में अपनी सैन्य स्थिति सुदृढ़ करने की घोषणा की है। ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करने में बढ़ती अमरीकी रूचि को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

  52. 52

    बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं

  53. 53

    हाल ही में बांग्लादेश में, सेवानिवृत्ति के बाद विशेष लाभ की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके कारण पूरे देश में रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

  54. 54

    इस बीच, बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन-BRTS ने वैध ट्रेन टिकट वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचने में मदद करने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की है।

  55. 55

    खेल करंट अफेयर्स

  56. 56

    न्यूजीलैंड की ‘अमेलिया केर’ बनीं राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता

  57. 57

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-ICC ने न्यूजीलैंड की ‘अमेलिया केर’ (Amelia Kerr) को ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता घोषित किया है।

  58. 58

    बताना चाहेंगे 24 वर्षीय अमेलिया केर यह सम्मान पाने वाली पहली कीवी खिलाडी बन गईं हैं।

  59. 59

    HIL में आज JSW सूरमा हॉकी क्‍लब का सामना श्राची राढ़ बंगाल टाइगर से होगा

  60. 60

    हॉकी इंडिया लीग में आज यानी 29 जनवरी को शाम 6 बजे JSW सूरमा हॉकी क्‍लब का सामना श्राची राढ़ बंगाल टाइगर से होगा।

  61. 61

    इसके बाद, सवा आठ बजे यू.पी. रुद्राज का मैच तमिलनाडु ड्रैगन्‍स से होगा। ये दोनों मैच राउरकेला में होंगे।

  62. 62

    तीसरे T-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 26 रनों से हराया

  63. 63

    इंग्‍लैंड ने तीसरे T-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 26 रनों से हराया है।

  64. 64

    बता दें कि इस हार के बावजूद भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। अब चौथा मैच शुक्रवार यानी 31 जनवरी को महाराष्‍ट्र के पुणे में खेला जाएगा।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...