Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 25 जनवरी, 2025

49 points ~13 min revision

  1. 1

    - 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

  2. 2

    भारत में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day 2025) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चुनाव के महत्व और मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  3. 3

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस को बढ़ावा देने के लिए 2025 में थीम- वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम (Nothing like voting, I vote for sure) निर्धारित की गई है।

  4. 4

    - हिमाचल प्रदेश का 55 वां स्थापना दिवस आज

  5. 5

    हिमाचल प्रदेश आज यानी 25 जनवरी को अपना 55 वां स्थापना दिवस मना रहा है।

  6. 6

    सन 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18 वां राज्य बना था।

  7. 7

    इस अवसर पर राज्य स्तर का समारोह कांगड़ा ज़िले के बैजनाथ में आयोजित किया जा रहा है।

  8. 8

    - आज उत्तराखंड निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू

  9. 9

    उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जिसमें 1382 पदों पर 5405 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

  10. 10

    बता दें कि 23 जनवरी को हुए मतदान में कुल 30,29,028 मतदाताओं में से 19,81,200 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

  11. 11

    - 29 जनवरी को लॉन्च होगा ISRO का 100वां रॉकेट

  12. 12

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र- ISRO श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र-SDSC से अपने 100वें रॉकेट प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है।

  13. 13

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GSLV-F15 नाम का यह ऐतिहासिक मिशन 29 जनवरी को सुबह 6:23 बजे लॉन्च होगा।

  14. 14

    इससे NVS-02 उपग्रह को तैनात किया जाएगा, जो भारतीय तारामंडल के साथ भारत के स्वदेशी नेविगेशन (NavIC) सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  15. 15

    - नवंबर 2024 में ESIC में 16 लाख 7 हजार से अधिक नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया

  16. 16

    केंद्र सरकार के अनुसार नवंबर 2024 में कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना-ESIC में 16 लाख 7 हजार से अधिक नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया हैं।

  17. 17

    कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार नए श्रमिकों के पंजीकरण में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  18. 18

    - विदेश सचिव विक्रम मिस्री 26 जनवरी से चीन की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

  19. 19

    विदेश सचिव विक्रम मिस्री द्विपक्षीय बैठक करने के लिए 26 जनवरी से चीन की दो दिवसीय यात्रा पर जाएँगे।

  20. 20

    यह भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उपमंत्री स्‍तर की बैठक होगी।

  21. 21

    - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तेलंगाना के करीमनगर में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया

  22. 22

    केंद्रीय शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार 24 जनवरी को तेलंगाना के करीमनगर में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया हैं।

  23. 23

    यह परियोजना करीमनगर के 5 डिवीजनों में शुरू की गई हैं। इस पायलट परियोजना पर 18 करोड़ रुपये की लागत आई है।

  24. 24

    - माइकल मार्टिन होंगे आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री

  25. 25

    आयरलैंड में फियाना फेल पार्टी के नेता माइकल मार्टिन (Micheál Martin) देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। आयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में मतदान के बाद यह पुष्टि हुई है।

  26. 26

    - जॉन रेडक्लिफ अमरीका के खुफिया विभाग CIA के नए प्रमुख होंगे

  27. 27

    जॉन रेडक्लिफ अमरीका के खुफिया विभाग-CIA के नए प्रमुख होंगे।

  28. 28

    हाल ही में अमरीकी संसद के उच्‍च सदन-सीनेट ने उनके नाम को मंजूरी दी है। बताना चाहेंगे जॉन रेडक्लिफ पहले नेशनल इंटेलिजेंस के प्रमुख रह चुके हैं।

  29. 29

    - भारत के ‘ग्रैंडमास्‍टर इनियन पन्‍नीरसेलवम’ ने 9वांँ जोहोर अंतरराष्‍ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

  30. 30

    भारत के ग्रैंडमास्‍टर इनियन पन्‍नीरसेलवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में 9 वां जोहोर अंतरराष्‍ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है।

  31. 31

    इनियन पन्‍नीरसेलवम ने अंतिम दौर में वियतनाम के ग्रैंडमास्‍टर न्‍गुयेन वान हूये को हराया है।

  32. 32

    - भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T-20 मैच आज खेला जाएगा

  33. 33

    पुरुष क्रिकेट में, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T-20 मैच शनिवार 25 जनवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

  34. 34

    - ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में आज होगा कड़ा मुकाबला

  35. 35

    मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में आज 25 जनवरी को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन बेलारूस की अरेना साबेलेंका का मुकाबला अमरीका की माडिसन कीज़ से होगा।

  36. 36

    वहीं पुरूष डबल्‍स के फाइनल में आज ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा की जोड़ी का सामना इटली के सिमोन बोलेली और एन्‍ड्रि‍या वावासोरी की जोड़ी से होगा।

  37. 37

    - ‘सिडनी थंडर’ ने Big Bash League T20 के फाइनल में जगह बनाई

  38. 38

    ऑस्‍ट्रेलिया में बिग बैश लीग T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिडनी थंडर ने सिडनी सिक्‍सर्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

  39. 39

    अब सोमवार यानी 27 जनवरी को फाइनल में बेलारीव ओवल में सिडनी थंडर का सामना होबार्ट हरिकेन्‍स से होगा।

  40. 40

    - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

  41. 41

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यानी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

  42. 42

    यह संबोधन शाम 7 बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

  43. 43

    - पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोओ सुबियांतो आज नई दिल्‍ली में बातचीत करेंगे

  44. 44

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 25 जनवरी को नई दिल्‍ली में इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोओ सुबिआंतो (Prabowo Subianto) के साथ बातचीत करेंगे।

  45. 45

    इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए जाएंगे।

  46. 46

    - उत्तरकाशी जिले में आज सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

  47. 47

    उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में शनिवार 25 जनवरी की सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

  48. 48

    राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.4 थी।

  49. 49

    वहीं भूकंप का केंद्र डूंडा तहसील का खुरकोट और भरनगांव वन क्षेत्र था।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...