Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 23 जनवरी, 2025

53 points 2 Q&A ~14 min revision

Practice mode

Hide answers and test yourself

  1. 1

    Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 23 जनवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  2. 2

    गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि प्रबावो सुबियांतो इंडोनेशिया (देश) के राष्ट्रपति है।

  3. 3

    नई दिल्ली में 27 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक 'लोक संवर्धन पर्व' का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

  4. 4

    गणतंत्र दिवस परेड 2025 में पहली बार तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी का थीम ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ है।

  5. 5

    केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'भागवत' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  6. 6

    हाल ही में निकोबार शहर के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (जी. आई.

  7. 7

    हाल ही में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश बने है।

  8. 8

    शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा।

  9. 9

    दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने शपथ ली।

  10. 10

    जस्टिस आलोक अराधे ने हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ह।

  11. 11

    हाल ही में चर्चा में रहा ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल ओडिशा (राज्य) में स्थित है।

  12. 12

    पहले इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कांफ्रेंस का आयोजन गांधीनगर में किया जायेगा।

  13. 13

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप प्रतिभा को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 'अपना' (भारत के अग्रणी रोजगार एवं पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म) के साथ साझेदारी की।

  14. 14

    - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती आज

  15. 15

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas 2025) मनाया जाएगा।

  16. 16

    इस तीन दिवसीय समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा ओडिशा के कटक में किया जा रहा है।

  17. 17

    - कर्तव्य पथ पर आज होगी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

  18. 18

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। यह अभ्‍यास सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगा जो लाल किले तक जाएगा।

  19. 19

    इस अभ्‍यास के दौरान सशस्त्र बलों की अलग-अलग मार्चिंग टुकड़ियां और विभिन्न राज्यों की झांकियां विविध सांस्कृतिक समावेशिता की झलकियां पेश करेंगी।

  20. 20

    - पीएम मोदी भुवनेश्वर में 28 फरवरी को ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे

  21. 21

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को भुवनेश्वर के जनता मैदान में ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे।

  22. 22

    इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढाना है।

  23. 23

    बताना चाहेंगे 28 से 29 फरवरी तक चलने वाले इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और कुछ अन्य देशों के निवेशक भी शामिल होंगे।

  24. 24

    - Uttarakhand Nikay Chunav के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

  25. 25

    उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए गुरुवार 23 जनवरी की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

  26. 26

    इस चुनाव में कुल 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  27. 27

    - दिल्ली में ‘विश्व पुस्तक मेला’ 1 फरवरी से शुरू होगा

  28. 28

    राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 1 से 9 फरवरी तक ‘विश्व पुस्तक मेला’ (World Book Fair 2025) का आयोजन होगा। इस पुस्तक मेले में दुनियाभर से प्रकाशक और लेखक शामिल होंगे।

  29. 29

    - NSD 28 जनवरी से 16 फरवरी तक ‘भारत रंग महोत्सव’ के 24वें संस्करण का आयोजन करेगा

  30. 30

    राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-NSD 28 जनवरी से 16 फरवरी तक भारत रंग महोत्सव के 24वें संस्करण का आयोजन करेगा।

  31. 31

    यह महोत्सव कोलंबो और काठमांडू सहित 13 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

  32. 32

    20 दिन के इस कार्यक्रम में 9 देश, 200 से अधिक अनूठी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

  33. 33

    बता दें कि प्रसिद्ध अभिनेता और NSD के पूर्व छात्र राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को इस वर्ष के लिए महोत्सव का राजदूत नामित किया गया है।

  34. 34

    - EPFO के सदस्‍यों की संख्‍या में पिछले वर्ष नवंबर में 14 लाख 63 हजार की हुई वृद्धि

  35. 35

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- EPFO के सदस्‍यों की संख्‍या में पिछले वर्ष नवंबर में 14 लाख 63 हजार सदस्‍यों की वृद्धि हुई हैं।

  36. 36

    बता दें कि इनमें 18 से 25 वर्ष तक के नए सदस्‍यों की संख्‍या चार लाख 81 हजार है।

  37. 37

    - NSE में विशिष्‍ट पंजीकरण निवेशकों की संख्‍या 20 जनवरी को 11 करोड से अधिक हुई

  38. 38

    नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज-NSE में विशिष्‍ट पंजीकरण निवेशकों की संख्‍या 20 जनवरी, 2025 को 11 करोड से अधिक हो गई हैं। वहीं अब उपभोक्‍ता खातों की कुल संख्‍या 21 करोड हो गई हैं।

  39. 39

    - केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे पटसन का MSP बढ़ाने का निर्णय लिया

  40. 40

    केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए कच्चे पटसन का न्यूनतम समर्थन मूल्य

  41. 41

    वहीं अब कच्चे पटसन के लिए प्रति क्विंटल 5,650 रुपये का MSP प्रदान किया जाएगा जो पिछले विपणन सत्र 2024-25 की तुलना में 315 रुपये अधिक है।

  42. 42

    - कोलकाता में ‘अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव’ का 11वां संस्करण शुरू

  43. 43

    अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 11वें संस्‍करण का उद्घाटन बुधवार 22 जनवरी को कोलकाता स्थित नंदन में किया गया है।

  44. 44

    इसमें 30 देशों की 116 फिल्में दिखाई जाएंगी।

  45. 45

    यह महोत्‍सव 28 जनवरी तक चलेगा।

  46. 46

    - पहले T-20 मुकाबले में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराया

  47. 47

    पांच T-20 मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में 22 जनवरी को कोलकाता में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13वें ओवर में लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया।

  48. 48

    - लद्दाख में आज से ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025’ शुरू

  49. 49

    खेलो इंडिया सीजन की शुरुआत आज (गुरुवार) लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 से होगी।

  50. 50

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज 23 जनवरी को खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का उद्घाटन करेंगे।

  51. 51

    - उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा

  52. 52

    उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा।

  53. 53

    वहीं 38वें राष्ट्रीय खेल को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर तैयारियां की हैं। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...