Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 22 मई, 2024

39 points ~10 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 22 मई को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस’ मनाया जाता है।

  2. 2

    भारत की ‘एकता भयान’ ने विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में महिलाओं की एफ-51 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है।

  3. 3

    भारत ‘कोच्चि’ में 46 वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

  4. 4

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है।

  5. 5

    शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति और ए.आई.सी.टी.ई. के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीतारम ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2024’ के लिए पोर्टल लॉन्च किया है।

  6. 6

    ‘जॉन स्लेवेन’ को अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  7. 7

    एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह राष्ट्र इंडोनेशिया में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।

  8. 8

    FSSAI ने फल व्यापारियों को फल पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है।

  9. 9

    डी.ए.एच.डी. और यू.एन.डी.पी. ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

  10. 10

    ‘सिक्किम’ राज्य 25 मई से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से संचालित यातायात प्रणाली शुरू करेगा।

  11. 11

    ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 हाल ही में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम संस्था द्वारा जारी किया गया ।

  12. 12

    हाल ही में आईआईटी जयपुर ने 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों पर एक अनुसंधान रिपोर्ट पेश की है।

  13. 13

    आई.पी.एल. 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम कोलकाता नाईट राइडर्स है।

  14. 14

    विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने स्वर्ण पदक जीता।

  15. 15

    भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 वर्ग दौड़ में 55.07 सेकेंड समय निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  16. 16

    हाल ही में नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन (यूरोपीय देश) ने फिलिस्तीन को देश का दर्जा दिया है

  17. 17

    हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है- जॉन स्लेवेन।

  18. 18

    ITC के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को 2024-25 की अवधि के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष चुना गया है।

  19. 19

    लाई चिंग-ते ने ताइवान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

  20. 20

    मोहम्मद मोखबर को ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

  21. 21

    वेदांता एल्युमीनियम के सी.ई.ओ., जॉन स्लेवेन को अंतर्राष्ट्रीय एल्यूमीनियम संस्थान के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

  22. 22

    प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया गया है।

  23. 23

    नासा पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए प्रीफायर (PREFIRE) मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

  24. 24

    भारत और फ्रांस की सेनाएं अभ्यास शक्ति में हिस्सा ले रही हैं।

  25. 25

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) ग्लोबल फोरम 22 मई को सियोल में खोला गया है।

  26. 26

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए दुनिया के पहले प्रमुख कानून को यूरोपीय संघ की अंतिम हरी झंडी मिल गई है।

  27. 27

    200 यात्री डिब्बों की आपूर्ति के लिए भारतीय रेलवे की निर्यात करने वाली कंपनी राइट्स (RITES) और बांग्लादेश रेलवे के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

  28. 28

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.) का बाजार पूंजीकरण 21 मई तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

  29. 29

    कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए 33% सरकारी अनुबंध नौकरियां आरक्षित की।

  30. 30

    2014 से 2022 के बीच एस.सी. छात्रों के नामांकन में 44% की वृद्धि देखी गई।

  31. 31

    भारत, विश्व आर्थिक फोरम के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में 39 वें स्थान पर पहुंच गया है।

  32. 32

    ओ.एन.जी.सी. ने वित्त वर्ष 2024 में अब तक का सबसे अधिक लाभ दर्ज किया।

  33. 33

    इंडियन ऑयल ने श्रीलंका को प्रीमियम ईंधन XP100 का निर्यात किया।

  34. 34

    असम ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS)’।

  35. 35

    ऋषभ गांधी को इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के एम.डी. और सी.ई.ओ. के रूप में नियुक्त किया गया।

  36. 36

    स्पेन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99 वां सदस्य बन गया

  37. 37

    टू लैम को वियतनाम का नया राष्ट्रपति चुना गया।

  38. 38

    सी.डी.एस. जनरल अनिल चौहान साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 में शामिल हुए।

  39. 39

    NTPC ने ATD BEST अवार्ड 2024 में हासिल किया तीसरा स्थान।

Ready to test yourself?

Take the 35-question quiz for this day and see your score.

Start quiz

Continue your exam preparation journey.

or continue with email