Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 17 फरवरी, 2025

43 points 2 Q&A ~11 min revision

Practice mode

Hide answers and test yourself

  1. 1

    Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 17 फरवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  2. 2

    हर वर्ष 17 फरवरी को दुनियाभर में विश्व मानव आत्मा दिवस (World Human Spirit Day 2025) मनाया जाता है। यह मानवीय भावना पर चिंतन करने और अपने उद्देश्य की भावना से फिर से जुड़ने का दिन है।

  3. 3

    हाल ही में तेलंगाना राज्य में 'कोमुरवेली रेलवे स्टेशन' की आधारशिला रखी गई।

  4. 4

    ध्वनि प्रौद्योगिकी आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम आई.आई.टी. जम्मू द्वारा विकसित किया गया था।

  5. 5

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं।

  6. 6

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 'बी.एस.ई. एक्सपो -2024' का उद्घाटन किया।

  7. 7

    पीएम मोदी असम राज्य में बीर लचित बरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

  8. 8

    ग्रामीण नवाचार और टिकाऊ समाधान को बढ़ावा देने के लिए डॉ. अजय कुमार सूद ने रूरल टेक्नोलॉजी एक्शन ग्रुप (रूटेज) स्मार्ट विलेज सेंटर (आर. एस. वी. सी.) का उद्घाटन किया।

  9. 9

    प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 का आयोजन आयुष मंत्रालय कर रहा है।

  10. 10

    नई दिल्ली में ‘आदि महोत्सव 2025’ का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किया।

  11. 11

    विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर को WADA ने 3 महीनों के लिए निलंबित कर दिया है।

  12. 12

    भारत जापान (25 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक जापान के माउंट फ़ूजी में आयोजित किया जाएगा) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का छठा संस्करण आयोजित कर रहा है।

  13. 13

    ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता के लिए 2.24 मिलियन USD की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।

  14. 14

    कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य, जो हाल ही में चर्चा में था, उत्तर प्रदेश (राज्य) में स्थित है।

  15. 15

    6

  16. 16

    फरवरी 2024 में यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच वार्ता सऊदी अरब में होगी।

  17. 17

    - दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

  18. 18

    नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज यानी 17 फरवरी की सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्‍ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया।

  19. 19

    वहीं दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और NCR के अन्य क्षेत्रों में आया भूकंप का केंद्र 28.59 उत्तरी अक्षांश और 77.16 पूर्वी देशांतर पर था।

  20. 20

    - असम विधानसभा का बजट सत्र 2025 आज से शुरू

  21. 21

    असम विधान सभा का बजट सत्र 2025 सोमवार यानी 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह राज्य की राजधानी दिसपुर के बाहर कोकराझार में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) विधान सभा कक्ष में हो रहा है।

  22. 22

    बताना चाहेंगे बजट 10 मार्च 2025 को सदन में पेश किया जाएगा। यह वर्तमान हिमंत बिस्वा सरमा-नेतृत्व वाली सरकार का अंतिम पूर्ण बजट सत्र होगा।

  23. 23

    - प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू

  24. 24

    आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 2025 के संस्करण (IDY 2025) के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की है।

  25. 25

    यह पुरस्कार उन लोगों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार और विकास में महत्वपूर्ण और निरंतर योगदान दिया है।

  26. 26

    बताना चाहेंगे आवेदन और नामांकन MyGov प्लेटफॉर्म (https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2025/) के माध्यम से 31 मार्च, 2025 तक या उससे पहले जमा किए जा सकते हैं।

  27. 27

    - नीता अंबानी को मैसाचुरेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित

  28. 28

    रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) को उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में योगदान हेतु मैसाचुरेट्स की गवर्नर मौरा हीली Maura Healey द्वारा गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

  29. 29

    इस प्रशस्ति पत्र में नीता अंबानी को एक विजनरी लीडर, कंपेशनेट फिलैंथरोपिस्ट और ट्रू ग्लोबल चेंजमेकर के रूप में मान्यता दी गई है।

  30. 30

    - Meta ने भारत और अमरीका के बीच समुद्र में 50 हज़ार किलोमीटर केबल बिछाने की घोषणा की

  31. 31

    फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा (Meta) ने भारत और अमरीका के बीच डिजिटल संपर्क बढ़ाने हेतु समुद्र में 50 हज़ार किलोमीटर केबल बिछाने की घोषणा की है।

  32. 32

    बताना चाहेंगे इस परियोजना को वाटरवर्थ नाम दिया गया है। मेटा के अनुसार, दुनिया की इस सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना का लाभ ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य प्रमुख क्षेत्रों को भी मिलेगा।

  33. 33

    - राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में “चेंज ऑफ गार्ड” का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित

  34. 34

    हाल ही में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में चेंज ऑफ गार्ड का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उपस्थित थीं। यह समारोह आम लोगों के लिए शनिवार 22 फरवरी से खुलेगा जिसमें संगीत और अन्य कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए पास visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन लिए जा सकेंगे।

  35. 35

    - BCCI ने IPL क्रिकेट के 18वें सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की

  36. 36

    भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड

  37. 37

    वहीं 65 दिन की प्रतियोगिता में 13 आयोजन स्थलों पर 74 मुकाबले खेले जाएंगे।

  38. 38

    - LIC ने MarTech प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

  39. 39

    भारत सरकार के स्वामित्व वाले भारतीय जीवन बीमा निगम-LIC ने MarTech प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। LIC ने अपने प्रोजेक्ट DIVE के तहत इसे लॉन्च किया है। LIC का MarTech प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के साथ साथ LIC को डिजिटल बीमा के क्षेत्र में एक वैश्विक रूप से स्थापित करेगा।

  40. 40

    - अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ गजा संघर्ष-विराम पर चर्चा की

  41. 41

    हाल ही में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतनयाहू के साथ येरूशलम में, गजा संघर्ष-विराम पर चर्चा की है।

  42. 42

    - बाफ्टा 2025 में बेस्ट फिल्म बनी ‘कॉन्क्लेव’

  43. 43

    ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2025 में ‘कॉन्क्लेव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार मिला है। वहीं पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी मलयालम-हिंदी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ फ्रेंच भाषा की फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ से पिछड़ गई है।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...