हिंदी करंट अफेयर्स 16 मार्च, 2024
15 points ~4 min revision
-
1
हर वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ मनाया जाता है।
-
2
‘मोहम्मद मुस्तफा’ फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
-
3
रक्षा मंत्रालय ने ‘हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ के साथ दो हजार आठ सौ नब्बे करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए है।
-
4
गृह मंत्रालय ने नागरिकता-संशोधन अधिनियम, 2019 के तहत आवेदन करने के लिए ‘सीएए-2019’ मोबाइल ऐप शुरू किया है।
-
5
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में ‘वैकल्पिक ऑटो ईंधन इथेनॉल 100’ लॉन्च किया है।
-
6
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मॉरीशस विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
-
7
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘बैंक ऑफ इंडिया’ पर 1.40 करोड़ रूपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
-
8
मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ‘ग्रीष्मा कुठार’ और इंडियन एक्सप्रेस की ‘रितिका चोपड़ा’ को संयुक्त रूप से 2024 के ‘चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
-
9
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के ‘विशेष डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम’ (CCMS) का उद्घाटन किया है।
-
10
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत के सबसे ऊंचे ‘मौसम टॉवर’ का वर्चुअली उद्घाटन किया है।
-
11
हाल ही में ‘राजस्थान’ सरकार ने कदन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये राज्य के किसानों को कदन्न/मिलेट्स और मोटे अनाज के मुफ्त बीज वितरित करने का निर्णय लिया है।
-
12
भारत सरकार ने ‘फिनटेक इको सिस्टम’ को मजबूत करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
-
13
‘बी साईराम’ को NCL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रुप में नियुक्त किया गया है।
-
14
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ‘मैथ्यू वेड’ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
-
15
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल में पूर्व आईएएस अधिकारी ‘ज्ञानेश कुमार’ और ‘सुखबीर सिंह संधू’ को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।
Ready to test yourself?
Take the 17-question quiz for this day and see your score.