Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 13 फरवरी, 2025

51 points ~13 min revision

  1. 1

    Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 13 फरवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  2. 2

    राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है।

  3. 3

    भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए DPIIT ने रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन साथ साझेदारी की है।

  4. 4

    हाल ही में चर्चा में रहा ब्रह्मगिरि वन्यजीव अभयारण्य कर्नाटक (राज्य) में स्थित है।

  5. 5

    सेबी ने हाल ही में 'मित्रा' नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

  6. 6

    हाल ही में शिखर धवन (भारतीय क्रिकेट खिलाडी) को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इवेंट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

  7. 7

    कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस को हाल ही में ग्रीस (देश) का नया राष्ट्रपति चुना गया है।

  8. 8

    महिला क्रिकेटर शोहेली अख्तर को भ्रष्टाचार के लिए ICC ने बैन कर दिया है, वह बांग्लादेश (देश) के खिलाड़ी है।

  9. 9

    फरवरी 2025 में वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

  10. 10

    हाल ही में फ्रांस (देश) में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया गया।

  11. 11

    हाल ही में फॉय सागर झील का नाम बदलकर “वरुण सागर” दिया गया है, यह झील राजस्थान (राज्य) में स्तिथ है।

  12. 12

    नोकिया ने अपने नए सीईओ के रूप में जस्टिन हॉटर्ड को चुना है।

  13. 13

    फरवरी 2025 में भारत ने इंग्लैंड (देश) के खिलाफ पुरुष क्रिकेट वनडे सीरीज 3-0 से जीती।

  14. 14

    38 वें राष्ट्रीय खेल 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक सचिन यादव ने जीता।

  15. 15

    - आज मनाया जाएगा विश्व रेडियो दिवस

  16. 16

    हर वर्ष 13 फरवरी को दुनियाभर में ‘विश्व रेडियो दिवस’ (World Radio Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य संचार में रेडियो के योगदान के महत्व को बताना है।

  17. 17

    - पीएम मोदी अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए आज वाशिंगटन डीसी पहुंचे

  18. 18

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की सफल यात्रा संपन्न करने के बाद 13 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

  19. 19

    - आयकर विधेयक, 2025 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा

  20. 20

    आयकर विधेयक, 2025 आज यानी 13 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। बता दें कि आयकर से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने के उद्देश्य से लाया गया यह विधेयक सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है।

  21. 21

    - 12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत आज नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी

  22. 22

    12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत गुरुवार यानी 13 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। इसका उद्देश्‍य लंबे समय से लटके पेंशन मामलों का समाधान करना है।

  23. 23

    बताना चाहेंगे इस कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, रेलवे और अन्य सहित 16 मंत्रालय और विभाग हिस्‍सा लेंगे। वहीं पेंशन अदालत में मंत्रालयों से संबंधित 180 मामलों पर चर्चा की जाएगी।

  24. 24

    - RBI ने सभी बैंकों से 31 मार्च को अपनी सभी शाखाएंँ खुले रखने का परामर्श जारी किया

  25. 25

    भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने सरकारी कामकाज के लिए सेवाएं देने वाले सभी बैंकों से 31 मार्च, 2025 को अपनी सभी शाखाएं खुले रखने का परामर्श जारी किया है।

  26. 26

    - महाकुंभ 2025 में माघ-पूर्णिमा के अवसर पर क़रीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई

  27. 27

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ में शाम छह बजे तक करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।

  28. 28

    माघ पूर्णिमा के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करना शुभ माना जाता है।

  29. 29

    - केंद्र सरकार ने एमपी, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में MIS के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

  30. 30

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए ‘बाजार हस्तक्षेप योजना’ (MIS) के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।

  31. 31

    - हरदीप सिंह पुरी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 के दूसरे दिन एक मंत्रिस्तरीय गोलमेज़ की अध्यक्षता की

  32. 32

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने 12 फरवरी को भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 (India Energy Week 2025) के दूसरे दिन स्वच्छ खाना पकाने पर एक मंत्रिस्तरीय गोलमेज़ की अध्यक्षता की है।

  33. 33

    - RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड से कारोबार संबंधी प्रतिबंध हटाए

  34. 34

    भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड से कारोबार संबंधी प्रतिबंध हटा लिए हैं। बता दें कि बैंक ने यह निर्णय पर्यवेक्षी संबंधी चिंताओं के समाधान और आवश्यक सुधारात्मक उपाय लागू करने के बाद किया है।

  35. 35

    बताना चाहेंगे पिछले वर्ष 24 अप्रैल को रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहक जोड़ना और नए क्रेडिट कार्ड जारी करना बंद करने के निर्देश दिए थे।

  36. 36

    - पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्‍य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश किया

  37. 37

    पश्चिम बंगाल में 12 फरवरी को विधानसभा में राज्‍य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बजट पेश किया है। सदन में प्रस्‍तुत किए गए बजट में सरकार ने बताया है कि पश्चिम बंगाल का सकल राज्य घरेलू उत्पाद -GSDP, 18 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

  38. 38

    - इली बोलोजन रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने

  39. 39

    सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी के नेता इली बोलोजन (Ilie Bolojan) 12 फरवरी को रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले वे सीनेट के स्पीकर और मेयर तथा काउंटी काउंसिल के प्रमुख भी थे।

  40. 40

    - चीन ने दक्षिण चीन सागर में पहले अंतरिक्ष केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दी

  41. 41

    चीन ने दक्षिण चीन सागर के गहरे पानी में पहले ‘अंतरिक्ष केंद्र’ के निर्माण को स्वीकृति दी है। यह केंद्र दक्षिण चीन सागर की सतह से दो हजार मीटर यानी 6 हजार 560 फुट नीचे स्थापित किया जाएगा। इसके वर्ष 2030 तक शुरू होने की संभावना है।

  42. 42

    - तुलसी गबार्ड अमरीका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक होंगी

  43. 43

    अमेरिकी सीनेट ने बुधवार यानी 12 फरवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में मंजूरी दी है। सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 मतों से उनकी नियुक्त पर मुहर लगाई है।

  44. 44

    - आबूधाबी नेशनल आयल कंपनी और IOCL ने LNG की आपूर्ति के लिए प्रमुख समझौता किया

  45. 45

    आबूधाबी नेशनल आयल कंपनी- ADNOC गैस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ तरलीकृत प्राकृतिक गैस-LNG की आपूर्ति के लिए एक प्रमुख समझौता किया है।

  46. 46

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 9 अबर डॉलर का यह 14-वर्षीय बिक्री और खरीद समझौता अगले वर्ष शुरू होगा। इससे, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 12 लाख टन वार्षिक LNG प्राप्‍त होगी।

  47. 47

    - सचिन यादव ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

  48. 48

    सचिन यादव ने 2015 में बनाए राजिंदर सिंह के 82.23 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया है।

  49. 49

    बताना चाहेंगे सचिन यादव का 84.39 मीटर अब चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

  50. 50

    - 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिदम सांगवान प्रथम स्थान पर रहीं

  51. 51

    राइफल/पिस्टल राष्ट्रीय चयन ट्रायल (ग्रुप-ए) के पांचवें दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिदम सांगवान प्रथम स्थान पर रहीं है।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...