करंट अफेयर्स - 11 मार्च, 2024
15 points ~4 min revision
-
1
हर साल 11 मार्च को ‘वर्ल्ड प्लंबिंग डे’ मनाया जाता है।
-
2
‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
-
3
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
-
4
चेक गणराज्य की ‘क्रिस्टीना पिस्जकोवा’ ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का खिताब जीता है।
-
5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ का वर्चुअली शुभारंभ किया है।
-
6
हाल ही में ‘ऑस्कर पुरस्कार’ का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।
-
7
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘अजय माणिकराव खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने है।
-
8
हाल ही में ‘राजेंद्र प्रसाद गोयल’ ने एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है।
-
9
सातवीं बार ‘संतोष ट्रॉफी’ का खिताब सेना ने जीता है।
-
10
झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला’ शुरू हुआ है।
-
11
भारत ने ‘यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ’ के साथ मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
-
12
केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया है।
-
13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के जोरहाट में ‘लचित बोरफुकन’ की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
-
14
जस्टिस ‘सत्येंद्र कुमार सिंह’ मध्य प्रदेश राज्य के नए लोकायुक्त बने हैं।
-
15
हाल ही में उतर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ‘महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया गया है।