Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 08 मार्च, 2025 | Current Affairs 08 March, 2025

45 points ~12 min revision

  1. 1

    Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 06 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  2. 2

    हर वर्ष 8 मार्च को भारत समेत दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day 2025) मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘कार्रवाई में तेजी लाना’ (Accelerate Action) रखी गई है।

  3. 3

    विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 प्रणव वेंकटेश जीती।

  4. 4

    प्रधानमंत्री ने हाल ही में गुजरात में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में नवसारी भाग में लिया।

  5. 5

    फ़ोनपे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'Insuring HEROES' अभियान शुरू किया।

  6. 6

    मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन 8 मार्च, को हैदराबाद, तेलंगाना में किया जाएगा।

  7. 7

    राष्ट्रीय महिला आयोग आज ‘अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन’ का करेगा आयोजन

  8. 8

    राष्ट्रीय महिला आयोग 8 मार्च को नई दिल्‍ली में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सहयोग से ‘अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन’ का आयोजन करेगा।

  9. 9

    पीएम मोदी आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखपति दीदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

  10. 10

    अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी 7 मार्च को गुजरात के नवसारी जिले में वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पांच लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्‍मानित भी करेंगे।

  11. 11

    भारत और रूस के बीच 248 मिलियन डॉलर का हुआ समझौता

  12. 12

    रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के T-72 टैंकों के लिए अधिक शक्तिशाली 1000 HP इंजन की खरीद के लिए रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ 248 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

  13. 13

    बता दें कि T-72 भारतीय सेना के टैंक बेड़े का मुख्य आधार है। वर्तमान में इसमें 780 HP इंजन लगा हुआ है।

  14. 14

    पीएम नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे

  15. 15

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।

  16. 16

    IIT हैदराबाद और CIL ने स्वच्छ कोयला ऊर्जा तथा नेट जीरो केंद्र स्थापित करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए

  17. 17

    IIT हैदराबाद और सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी विकसित करने और हैदराबाद में स्वच्छ कोयला ऊर्जा तथा नेट जीरो केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

  18. 18

    बताना चाहेंगे कोल इंडिया लिमिटेड ने इस उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना के लिए पांच साल की अवधि के लिए IIT हैदराबाद को 98 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

  19. 19

    निर्वाचन आयोग अगले तीन महीने में डुप्लिकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या के दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करेगा

  20. 20

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्वाचन आयोग अगले तीन महीने में डुप्लिकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या के दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करेगा।

  21. 21

    निर्वाचन आयोग के अनुसार डुप्लिकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या वाले मौजूदा मतदाताओं के लिए एक राष्ट्रीय मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या जारी की जाएगी।

  22. 22

    केंद्र सरकार ने सहकारी चीनी मिलों के लिए एक योजना से संबंधित अधिसूचना जारी की

  23. 23

    केंद्र सरकार ने सहकारी चीनी मिलों के लिए एक योजना से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मक्का और क्षतिग्रस्त खाद्यान्न जैसे अनाज का उपयोग करने के लिए मौजूदा गन्ना आधारित फीडस्टॉक इथेनॉल संयंत्रों को बहु-फीडस्टॉक आधारित संयंत्रों में परिवर्तित किया जाएगा।

  24. 24

    बताना चाहेंगे इस कार्यक्रम के तहत, सरकार ने 2025 तक पेट्रोल के साथ इथेनॉल के 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य तय किया है।

  25. 25

    रेल मंत्रालय ने रेलवे-स्टेशनों पर भीड़-नियंत्रण के उपायों की घोषणा की

  26. 26

    रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रण करने के कई उपायों की घोषणा की है। बता दें कि रेलवे ने 60 स्टेशनों के बाहर स्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने का फैसला किया है। इसके लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।

  27. 27

    इसके अलावा, 60 स्टेशनों पर प्रवेश नियंत्रण शुरू किया जाएगा। केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रवेश की अनुमति होगी। वेटिंग लिस्ट टिकट वाले या बिना टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन के बाहर चिन्हित क्षेत्रों में इंतजार करना होगा।

  28. 28

    भारतीय-वायुसेना का एक जगुआर विमान अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

  29. 29

    भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान शुक्रवार 7 मार्च को अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना के अनुसार यह दुर्घटना एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद हुई।

  30. 30

    भारत और सिंगापुर के बीच हुआ 18वां विदेश विभाग विचार-विमर्श

  31. 31

    भारत और सिंगापुर के बीच 7 मार्च को सिंगापुर में 18वां विदेश विभाग विचार-विमर्श हुआ है। बताना चाहेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामले के सचिव जयदीप मजूमदार और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में स्‍थायी सचिव ल्‍यूक गोह ने किया है।

  32. 32

    डोनाल्ड ट्रंप ने बिटकॉइन रिजर्व की स्थापना के आदेश पर हस्ताक्षर किए

  33. 33

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में बिटकॉइन रिजर्व की स्थापना के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि ट्रेजरी विभाग इस रिजर्व के संचालन के लिए एक कार्यालय स्थापित करेगा।

  34. 34

    श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  35. 35

    श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार 7 मार्च को मछली पकड़ते समय अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में तमिलनाडु के पंबन से 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

  36. 36

    भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की तकनीकी समिति की कोलकाता में बैठक हुई

  37. 37

    भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की तकनीकी समिति की शुक्रवार 7 मार्च को कोलकाता में बैठक हुई है। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों के दल के साथ पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

  38. 38

    WPL क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा

  39. 39

    महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में 8 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का लखनऊ में यूपी वॉरियर्स से सामना होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू हो़गा।

  40. 40

    ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज आयुष शेट्टी पुरुष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन-यी के साथ खेलेंगे

  41. 41

    भारत के आयुष शेट्टी आज 8 मार्च को फ्रांस में ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन-यी के साथ खेलेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:50 बजे शुरू होगा।

  42. 42

    भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता

  43. 43

    मोंटेनेग्रो में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। बताना चाहेंगे विश्वनाथन आनंद, पेंटाला हरिकृष्णा और अभिजीत गुप्ता के बाद प्रणव विश्व जूनियर खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

  44. 44

    भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स 2025 शतरंज का खिताब जीता

  45. 45

    भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स 2025 (Prague Masters) शतरंज का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अंतिम दौर में तुर्की के एडिज गुरेल के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद छह अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...