करंट अफेयर्स - 05 जून, 2024
37 points ~10 min revision
-
1
हर वर्ष 05 जून को दुनियाभर में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day) मनाया जाता है।
-
2
लोकसभा चुनाव 2024 में ‘एनडीए’ गठबंधन को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।
-
3
सान्या मल्होत्रा ने ‘मिसेज’ के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।
-
4
इंडोनेशिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के ‘लक्ष्य सेन’ ने जापान के कांता त्सुनेयामा को हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
-
5
‘हल्ला टॉमसडॉटिर’ आइसलैंड देश की नयी राष्ट्रपति बनी है।
-
6
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ‘विजया भारती सयानी’ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
-
7
केंद्र सरकार ने कामरूप जिले में एक नया ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM) स्थापित करने के लिए असम सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
-
8
बैडमिंटन स्टार ‘पीवी सिंधु’ को तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
-
9
सिंगापुर में ‘शांगरी ला संवाद 2024’ का 21वां संस्करण संपन्न हुआ है।
-
10
‘टाटा मेमोरियल सेंटर’ के न्यूरो सर्जरी विभाग ने जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के लिए अत्याधुनिक उन्नत इंट्राऑपरेटिव इमेजिंग उपकरण प्राप्त किया है।
-
11
क्लाउडिया शीनबाम किस देश की पहली महिला निर्वाचित राष्ट्रपति बनी है- मेक्सिको
-
12
हाल ही में नीले रंग की चींटी की नई प्रजाति की खोज किस राज्य में की गयी है- अरुणाचल प्रदेश
-
13
हाल ही में किस देश ने इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है- मालदीव
-
14
रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए समर्पित टेली मानस सेल स्थापित करने के लिए किसके साथ हाथ मिलाया है- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
-
15
हाल ही में किस देश ने आधिकारिक तौर पर अपनी अंतरिक्ष एजेंसी लांच की है- दक्षिण कोरिया
-
16
अफ़्रीकी देशों जा पहला हाथी बाहुल्य "काज़ा शिखर सम्मलेन 2024" जाम्बिया में आयोजित हुआ
-
17
SEBI ने निवेशकों के लिए "साथी 2.0 पर्सनल फाइनेंस एप्प" लांच किया
-
18
भारतीय स्टेट बैंक 8 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाला तीसरा बैंक बना
-
19
मध्य प्रदेश के इंदौर ने 2.18 लाख मतों के साथ नोटा पर वोट का नया रिकॉर्ड बनाया
-
20
हेलेन मैरी रॉबर्ट्स अल्पसंख्यक समुदाय से पाकिस्तान सेना में पहली महिला ब्रिगेडियर बनी
-
21
विराट कोहली को ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया
-
22
भारत ने कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक (एटीसीएम-46) और 26वीं पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी-26) की सफलतापूर्वक मेजबानी संपन्न की।
-
23
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने "अनुसंधान और प्रशिक्षण" पर एक साथ काम करने के लिए हाथ मिलाया है।
-
24
➨ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एएफएमएस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह और आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रोफेसर बीएस मूर्ति ने हस्ताक्षर किए।
-
25
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी एनएसई इंडेक्स लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंडेक्स पेश किया है
-
26
➨ निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स ईवी कंपनियों और उन्नत ऑटोमोटिव वाहन और संबंधित प्रौद्योगिकियों को विकसित करने वालों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।
-
27
12 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने 2024 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती। उन्होंने टाईब्रेकर राउंड में 29 शब्दों की सही वर्तनी लिखी।
-
28
भारत के डीपी मनु ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2024 में भाला फेंक में 81.58 मीटर की दूरी हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
-
29
भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी सुश्री पीवी सिंधु को आज तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। यह कदम युवा बच्चों और युवाओं को सभी प्रकार के तंबाकू सेवन से बचने के लिए प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
-
30
सेवा, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, ऑटो और फार्मा जैसे क्षेत्रों में कम निवेश के कारण 2023-24 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) इक्विटी प्रवाह 3.49 प्रतिशत घटकर 44.42 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया।
-
31
यूएनडीपी और वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) ने चौथे अंतर्राष्ट्रीय लघु द्वीप विकासशील राज्य सम्मेलन (एसआईडीएस4) के दौरान 135 मिलियन डॉलर का नया ‘ब्लू एंड ग्रीन आइलैंड्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ (बीजीआई-आईपी) लांच किया।
-
32
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव विश्व मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरुषों के 71 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को हराकर 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए।
-
33
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यूके में अपनी तिजोरियों से 100 टन सोना भारत में अपनी घरेलू तिजोरियों में स्थानांतरित कर दिया है। 1991 की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब भारत के स्टॉक में इतनी बड़ी मात्रा में कीमती धातु शामिल हुई है।
-
34
प्रसिद्ध भारतीय कलाकार कृष्णा कन्हाई ने दुबई में "द गोल्डन कृष्णा" संग्रह का अनावरण किया।
-
35
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने आयुर्वेद के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए आयुर्वेद ज्ञान और तकनीकी नवाचार में फार्मा अनुसंधान (प्रगति-2024) पहल शुरू की।
-
36
भारत की तन्वी शर्मा ने जर्मनी में बॉन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीता।
-
37
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में दक्षिण कोरिया स्थित शिनहान बैंक कंपनी लिमिटेड द्वारा लगभग 11% शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।
Ready to test yourself?
Take the 20-question quiz for this day and see your score.