Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 03 जून, 2024

46 points 3 Q&A ~12 min revision

Practice mode

Hide answers and test yourself

  1. 1

    हर वर्ष 03 जून को दुनियाभर में ‘विश्व साइकिल दिवस‘ (World Bicycle Day) मनाया जाता है।

  2. 2

    UPI ने मई में 20.45 ट्रिलियन रुपये के ‘14.04 बिलियन’ लेनदेन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

  3. 3

    भारत के दिग्गज मुक्केबाज ‘अमित पंघाल’ ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

  4. 4

    मैक्सिकन CF पचुका ने मेजर लीग सॉकर के कोलंबस क्रू को 3-0 से हराकर छठी बार ‘CONCACAF चैंपियस कप’ अपने नाम किया है।

  5. 5

    ‘ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन’ में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता है।

  6. 6

    भारतीय ग्रैंडमास्‍टर आर. प्रज्ञाननंदा विश्व रैंकिंग में दस शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

  7. 7

    चीन के स्पेस मिशन चांग’ई-6 ने चंद्रमा के सबसे अंधेरे हिस्से में सफल लैंडिंग की है।

  8. 8

    ‘चंद्रशेखर गौरीनाथ करहाडकर’ ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) कलपक्कम के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।

  9. 9

    विदेश मंत्रालय ने ‘हर्ष कुमार जैन’ को फिलीपिंस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।

  10. 10

    IRDAI ने ICICI प्रूडेंशियल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में ‘संदीप बत्रा की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

  11. 11

    लोकसभा चुनाव 2024 में 64.2 करोड़ भारतीयों ने वोट देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  12. 12

    लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 543 सीटों की मतगणना की जाएगी।

  13. 13

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज थी जो रिटायर हो गयी है।

  14. 14

    हाल ही में असम में आई.आई.एम. की स्थापना को केन्द्रीय मंजूरी मिली है।

  15. 15

    इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अगली वार्षिक आम बैठक की मेजबानी भारत करेगा।

  16. 16

    चांग'ई-6 यान हाल ही में चंद्रमा पर चीन द्वारा भेजा गया है।

  17. 17

    फिलीपींस अदालत ने "गोल्डन राइस और वीटी बैंगन" के व्यावसायिक उत्पादन पर लगाई रोक।

  18. 18

    UNDP और JEF ने "ब्लू एन्ड ग्रीन आइसलैंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम" प्रारम्भ किया।

  19. 19

    NSE ने भारत का पहला "EV इंडेक्स" लांच किया।

  20. 20

    1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया।

  21. 21

    RBI 1991 के बाद अपने तरह के पहले कदम में UK (United Kingdom) से लाया 100 टन सोना।

  22. 22

    NSO के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.2% प्रतिशत रही।

  23. 23

    UAE के दुबई में भारतीय कलाकार कृष्ण कन्हाई ने "द गोल्डन कृष्णा" प्रदर्शनी का आयोजन किया।

  24. 24

    निशांत देव वर्ष 2024 पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज़ बने।

  25. 25

    अडानी पोर्ट्स ने तंजानिया के "दार एस सलाम पोर्ट" के संचालन हेतु 30 वर्ष का समझौता किया।

  26. 26

    केंद्र सरकार ने तम्बाकू नियंत्रण के लिए बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु को ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया।

  27. 27

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) में उल्लिखित नियमों के उल्लंघन के लिए HSBC लिमिटेड पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

  28. 28

    अनसूया सेनगुप्ता ने ‘द शेमलेस’ में अपने शानदार अभिनय के लिए 77वें कान फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

  29. 29

    भारतीय वायु सेना (IAF) ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय अभ्यास, रेड फ्लैग 24 में भाग लेने के लिए अपने अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू जेट उतारे हैं।

  30. 30

    ➨ यह पहली बार है जब IAF राफेल अमेरिकी धरती पर उतरे हैं। उनके F-16 फाइटिंग फाल्कन्स और F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों के साथ प्रशिक्षण लेने की संभावना है।

  31. 31

    एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग को मेंटेनेंस कमांड का नया एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।

  32. 32

    ➨ उन्हें 19 अगस्त 1986 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) शाखा में कमीशन दिया गया था।

  33. 33

    डोनाल्ड ट्रम्प पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्हें गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है, क्योंकि न्यूयॉर्क की एक जूरी ने उन्हें 2016 के चुनाव को अवैध रूप से प्रभावित करने की योजना के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया है। यह योजना एक पोर्न अभिनेता को पैसे देकर बनाई गई थी, जिसने कहा था कि उन दोनों के बीच यौन संबंध थे।

  34. 34

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आई.आई.टी.के.) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) के सहयोग से अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियों में अंतःविषय अनुसंधान के लिए अपने परिसर में डी.आर.डी.ओ.-उद्योग-अकादमिक केंद्र (डी.आई.ए. सी.ओ.ई.) की स्थापना की है।

  35. 35

    ▪️ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.):-

  36. 36

    ➠ स्थापना

  37. 37

    ➠ मुख्यालय

  38. 38

    ➠ अध्यक्ष

  39. 39

    आयकर विभाग ने अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों और आभूषणों की बिक्री से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की गणना के लिए अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक अधिसूचित किया है।

  40. 40

    ➨ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की एक अधिसूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीआईआई, मूल्यांकन वर्ष 2025-26 से संबंधित, 363 पर था।

  41. 41

    नासा के मैगलन मिशन के अंकगणितीय आंकड़ों ने शुक्र ग्रह पर हालिया ज्वालामुखी गतिविधि के प्रत्यक्ष भूवैज्ञानिक साक्ष्य की दूसरी बार पुष्टि की है। इटली के वैज्ञानिकों ने सतह में हो रहे बदलाव का पता लगाया है।

  42. 42

    टाइम मैगजीन द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आर.आई.एल.) और टाटा ग्रुप को दुनिया की 100 'सबसे प्रभावशाली कंपनियों' में नामित किया गया है।

  43. 43

    ➨ आरआईएल और टाटा समूह को 'टाइटन्स' श्रेणी के तहत TIME की 2024 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में रखा गया था।

  44. 44

    ➨ एक अन्य भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट जिसे 'पायनियर्स' श्रेणी में रखा गया था।

  45. 45

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बेंगलुरु को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 2024 के लिए स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  46. 46

    सिक्किम उच्च न्यायालय ने अपनी तरह की पहली मासिक धर्म अवकाश नीति लागू की है, जिससे इसकी रजिस्ट्री में महिला कर्मचारियों को हर महीने 2-3 दिन का मासिक धर्म अवकाश लेने की अनुमति मिलती है।

Continue with...