Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 02 मई, 2024

24 points ~6 min revision

  1. 1

    हर वर्ष 2 मई को विश्व स्तर पर ‘विश्व टूना दिवस’ (World Tuna Day) मनाया जाता है।

  2. 2

    IQAir के अनुसार, ‘काठमांडू’ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है।

  3. 3

    भारतीय नौसेना ने ओड़िशा के तट पर ‘सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ (SMART) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

  4. 4

    एयर मार्शल ‘नागेश कपूर’ ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया है।

  5. 5

    ‘भारत’ ने एशियाई कैरम चैंपियनशिप में पुरुष और महिला युगल का खिताब जीता है।

  6. 6

    भारतीय एडटेक स्टार्टअप ‘एमेरिटस’ ने टाइम की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

  7. 7

    वाइस एडमिरल ‘कृष्णा स्वामीनाथन’ को भारतीय नौसेना का वाइस चीफ नियुक्त किया गया है।

  8. 8

    भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी ‘मौसमी चक्रवर्ती’ ने आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

  9. 9

    न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ‘दिनेश कुमार’ को ‘प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण’ (SAT) के पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

  10. 10

    ‘श्रीलंका’ ने ट्रकों और भारी वाहनों के आयात पर प्रतिबंध हटाया है।

  11. 11

    ‘के. वी कामथ’ को मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

  12. 12

    प्रत्येक वर्ष 01 मई को ‘महाराष्ट्र’ और ‘गुजरात’ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

  13. 13

    प्रतिमा सिंह (IRS) को DPIIT में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

  14. 14

    IIT-पटना को अपने लागत प्रभावी इन्वर्टर के लिए पेटेंट से सम्मानित किया गया।

  15. 15

    नए अध्ययन में चंद्रमा पर दोहन योग्य गहराई के भीतर अधिक जल बर्फ का पता चला।

  16. 16

    RBI का अनुमान है कि FY23 में पोस्ट-कोविड रिकवरी में नौकरियों में 5% की वृद्धि होगी।

  17. 17

    अप्रैल 2024 में GST संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

  18. 18

    IIT मद्रास की ई-प्लेन की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी 2025 में लॉन्च होगी।

  19. 19

    डेल्हीवरी ने राजस्थान के सीकर में पूर्ण रूप से महिला लॉजिस्टिक्स हब लॉन्च किया।

  20. 20

    प्रतिमा सिंह को उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया।

  21. 21

    भारत, मालदीव ने व्यापार सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत की।

  22. 22

    DRDO के 'SMART' प्रणाली का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।

  23. 23

    वैश्विक सेवा निर्यात 2030 तक 800 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा: गोल्डमैन सॅक्स।

  24. 24

    भारत और इजराइल ने दिल्ली में संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया।

Ready to test yourself?

Take the 15-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...