Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 27 जनवरी, 2025

31 points 1 Q&A ~8 min revision

Practice mode

Hide answers and test yourself

  1. 1

    हाल ही में ई.सी.आई. मीडिया पुरस्कार से दूरदर्शन को सम्मानित किया गया।

  2. 2

    उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला आजाद भारत का पहला राज्य बना।

  3. 3

    हाल ही में युवा भारतीय पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।

  4. 4

    T-20 I क्रिकेट में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम हुआ ।

  5. 5

    हाल ही में मिशेल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।

  6. 6

    ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान रोहित शर्मा चुना गया है।

  7. 7

    आई. सी. सी. पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जसप्रीत बुमराह ने जीता।

  8. 8

    रामसर कन्वेंशन के तहत 'वेटलैंड सिटी' के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता उदयपुर और इंदौर शहर को मिली।

  9. 9

    हाल ही में धनलक्ष्मी बैंक का कार्यकारी निदेशक पी. सूर्यराज को नियुक्त किया गया।

  10. 10

    हर वर्ष 27 जनवरी को होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस’ (International Holocaust Remembrance Day 2025) मनाया जाता है। इस स्मारक दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2005 में की गई थी और तब से यह हर साल 27 जनवरी को मनाया जाता है।

  11. 11

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 27 जनवरी को नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर

  12. 12

    उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता कानून (UCC) 27 जनवरी से लागू हो जाएगा। इसी दिन UCC पोर्टल भी शुरू हो जाएगा।

  13. 13

    केंद्र ने एकीकृत पेंशन योजना, UPS के कार्यान्वयन को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। यह योजना 01 अप्रैल, 2025से लागू होगी।UPS उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आते हैं और जो NPS के तहत इस विकल्प को चुनते हैं।

  14. 14

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्मविभूषण, 19 पद्मभूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।बताना चाहेंगे पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

  15. 15

    देश के स्वच्छतम शहर के रूप में नंबर वन इंदौर और राजस्थान का उदयपुर अब दुनिया के चुनिंदा 31 वेटलैंड सिटीजमें शामिल हो गए हैं। UNESCO के रामसर सम्मेलन (Ramsar Convention) में इन्हें वेटलैंड सिटी (Wetland City) के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता और दर्जा प्रदान किया गया है।

  16. 16

    विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. के.एम. चेरियन (Dr. K. M. Cherian) का 82 वर्षकी आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया है।डॉ. के.एम. चेरियन ने भारत में पहली बार किसी मरीज का हृदय-फेफड़ा प्रत्यारोपण करने की उपलब्धि हासिल की थी।

  17. 17

    अमरीका की USAID ने बांग्‍लादेश में सभी सहायता कार्यक्रम निलंबित किएअमरीका की यूनाइटेड स्‍टेटस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट-USAID ने बांग्‍लादेश में सभी सहायता कार्यक्रम निलंबित कर दिए हैं

  18. 18

    हाल ही में USAID ने बांग्‍लादेश में सभी सहयोगियों को भेजे एक पत्र में सभी समझौतों, कार्य आदेशों, अनुदानों, सहकारी समझौतों या किसी भी तरह की सहायता को तत्‍काल रोकने के निर्देश दिए हैं।

  19. 19

    USAID का यह फैसला अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की नीतियों के अनुरूप है।

  20. 20

    अमरीका द्वारा शुल्‍क और प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोलंबिया ने निर्वासित नागरिकों को लाने का फैसला कियाअमरीका द्वारा शुल्‍क और प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोलंबिया ने निर्वासित नागरिकों को लाने के लिए अपने विमान भेजने का फैसला किया है।

  21. 21

    जैनिक सिनर ने ग्रैंड स्‍लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का पुरुष सिंगल्‍स खिताब जीताविश्व के नंबर एक खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने इस वर्ष के पहले ग्रैंड स्‍लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का पुरुष सिंगल्‍स खिताब जीत लिया है।

  22. 22

    मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में 26 जनवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़ेवरेव को 6-3, 7-6, 6-3 से हराया है।

  23. 23

    इस जीत के साथ, 23 वर्षीय जैनिक सिनर, 1992-93 में जिम कूरियर के बाद, एक से अधिक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

  24. 24

    भारत ICC अंडर-19 महिला T-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर ICC अंडर-19 महिला T-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा गया है।

  25. 25

    अब 28 जनवरी को फाइनल सुपर सिक्‍स मैच में भारत का सामना स्‍कॉटलैंड से होगा।

  26. 26

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 27 जनवरी को मोहन बागान सुपर जाइंट का सामना बेंगलुरू एफसी से होगाइंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 27 जनवरी को मोहन बागान सुपर जाइंट का सामना बेंगलुरू एफसी से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

  27. 27

    बता दें कि मोहन बागान सुपर जाइंट अंक तालिका में शीर्ष पर है।

  28. 28

    केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मस्‍कट में संयुक्‍त आयोग की 11वीं बैठक में भाग लेने के लिए आज यानी 27 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर ओमान जाएंगे। इस दौरान वे ओमान के वाणिज्‍य उद्योग और निवेश प्रोत्‍साहन मंत्री कैस बिन मोहम्‍मद बिन मूसा अल युसूफ के साथ बातचीत करेंगे।

  29. 29

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र को 27 जनवरी से वाहन रहित क्षेत्र घोषित किया है। यह फैसला 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या (Mauni Amavasya 2025) के अवसर पर संभावित भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए लिया गया है।

  30. 30

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज जाएंगे। इस दौरान उनका पुरी और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने का कार्यक्रम है।

  31. 31

    वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की अगली बैठक 27 जनवरी को होगी।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...