वन लाइनर करेंट अफेयर्स - 24 अप्रैल, 2024
12 points ~3 min revision
-
1
भारत में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ मनाया जाता है।
-
2
‘प्रोफेसर नईमा खातून’ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी है।
-
3
लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में ‘नोवाक जोकोविच’ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
-
4
नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है।
-
5
IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने गुजरात की लिग्नाइट खदान से प्रागैतिहासिक सांप के जीवशम की खोज की है।
-
6
भारत की ‘गीता सबरवाल’ को इंडोनेशिया में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
-
7
भारत के स्क्वैश खिलाड़ी ‘सौरव घोषाल’ ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लेने की घोषणा की है।
-
8
प्रसिद्ध उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने ‘मानवतावादी सम्मान’ से सम्मानित किया है।
-
9
‘निधि एस जैन’ को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO नियुक्त किया गया है।
-
10
गोवा के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ ने ‘Heavenly Islands of Goa’ नामक पुस्तक लिखी है।
-
11
‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने शंघाई ग्रां प्री का ख़िताब अपने नाम किया है।
-
12
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेंस इनोवेशन के लिए फ्रांस के ‘स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस’ के साथ समझौता किया है।
Ready to test yourself?
Take the 5-question quiz for this day and see your score.