Daily One-Liner

करंट अफेयर्स - 12 जनवरी, 2025

5 points ~2 min revision

  1. 1

    भारत में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (National Youth Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1984 से की गई थी। महान संत और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था।

  2. 2

    भारत, आधिकारिक सांख्यिकी के लिए बिग डेटा और डेटा साइंस पर संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की समिति में शामिल हो गया है।

  3. 3

    हज 2025 के लिए विभिन्न राज्यों से 3,676 आवेदकों को अस्‍थाई सीटें आवंटित की गई हैं।

  4. 4

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार 11 जनवरी को कोलकाता के साइंस सिटी में जलवायु परिवर्तन पर एक कला गैलरी का उद्घाटन किया है। इस गैलरी का नाम ‘ऑन द एज’ है।

  5. 5

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 11 जनवरी को नई दिल्ली में भारत क्लाइमेट फोरम 2025 में ‘भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ किया है। बता दें कि यह सौर, पवन, हाइड्रोजन और बैटरी भंडारण क्षेत्रों में भारत की क्लीनटेक मूल्य श्रृंखला को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई एक पहल है।

Ready to test yourself?

Take the 10-question quiz for this day and see your score.

Start quiz
Continue with...