करंट अफेयर्स - 06 जनवरी, 2025
29 points 4 Q&A ~8 min revision
Practice mode
Hide answers and test yourself
-
1
हर वर्ष 06 जनवरी को दुनियाभर में ‘विश्व युद्ध अनाथ दिवस’ (World Day for War Orphans 2025) मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों बच्चों को समर्पित है जो युद्ध के कारण अपने माता-पिता को खो चुके हैं और अनाथ हो गए हैं।
-
2
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 06 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेल के रायगढ़ रेल संभाग का शिलान्यास करेंगे।
-
3
केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी सोमवार 06 जनवरी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस्पात उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना यानी ‘PLI योजना’ 1.1 का शुभारंभ करेंगे।
-
4
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन (Jake Sullivan) सोमवार 06 जनवरी को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी और अन्य द्विपक्षीय विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।
-
5
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-CAQM की उप-समिति ने पूरे NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान
-
6
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
-
7
‘देवजीत सैकिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अगले अंतरिम सचिव होंगे। वह सितंबर 2025 तक BCCI के सेक्रेटरी रहेंगे।
-
8
दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार 05 जनवरी को ‘ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस’ (HMPV Virus) और अन्य श्वसन वायरस से संबंधित संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए परामर्श जारी किए हैं।
-
9
हाल ही में जम्मू-कश्मीर में ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला-रेल लिंक परियोजना’ के समूचे कटरा-बनिहाल खंड पर सफलतापूर्वक ट्रेन संचालन का परीक्षण किया गया है। बता दें कि 7 और 8 जनवरी को रेल सुरक्षा आयुक्त अंतिम परीक्षण और निरीक्षण करेंगे। उसके पश्चात ही कश्मीर तक रेल सेवा शुरू हो सकेगी।
-
10
ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण आवास प्रभाग ने किश्तवाड़ जिले की वारवान घाटी के मुलवारवान गांव के अग्नि पीड़ितों को आवास सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत एक विशेष परियोजना को मंजूरी दी है।
-
11
दिल्ली विकास प्राधिकरण
-
12
तेलंगाना सरकार ‘रायथु भरोसा योजना’ (Rythu Bharosa Scheme) के अंतर्गत किसानों को अब हर वर्ष प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपय़े की जगह 12 हज़ार रुपये की सहायता देगी।
-
13
पंचायत से संसद 2.0 पहल का उद्घाटन ओम बिरला किया।
-
14
हाल ही में पी.एम. मोदी ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) की आधारशिला रखी।
-
15
38वें राष्ट्रीय खेलों की 'मशाल' को 'तेजस्विनी' नाम दिया गया है।
-
16
हाल ही में हनोई शहर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है।
-
17
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में 19 लोगों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
-
18
Apple के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में केवन पारेख नियुक्त किया गया है।
-
19
कोस्टास सिमिटिस का हाल ही में निधन हो गया है, वह ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री थे।
-
20
हाल ही में डॉ. राजगोपाला चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह परमाणु ऊर्जा के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
-
21
बांग्लादेश सरकार ने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल और भारत के एक राज्य न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भागीदारी करने संबंधी 50 न्यायिक अधिकारियों को अनुमति देने वाले राजपत्र को रद्द कर दिया है।
-
22
भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट ‘आई.एन.एस. तुशील’ (INS Tushil) परिचालन के लिए सेनेगल के डकार बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह जहाज पश्चिमी अफ्रीकी तट पर सेनेगल की नौसेना के साथ एक संयुक्त अभ्यास में भाग लेगा।
-
23
फ्रांस का परमाणु चालित विमानवाहक चार्ल्स डी गॉल नौसैनिक ‘अभ्यास वरुण’ ‘Varuna exercise’ के लिए गोवा पहुंचा है। इस 42वें वार्षिक अभ्यास में फ्रांस की ओर से युद्धक विमान राफेल की भी भागीदारी होगी।
-
24
हाल ही में इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) ने देश में बढ़ती अशांति और सैन्य संघर्ष के बीच सात प्रांतों तथा तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।
-
25
हाल ही में अमरीका में भीषण बर्फीले तूफान को लेकर छह करोड़ से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
-
26
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सोमवार 06 जनवरी को ASB क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट की पुरूष एकल स्पर्धा के 32वें दौर के मैच में भारत के सुमित नागल का सामना अमरीका के एलेक्स मिशेलसेन से होगा।
-
27
भारत की अनाहत सिंह (Anahat Singh) ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है।
-
28
इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में सोमवार 06 जनवरी को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारतीय क्रीडांगन में ईस्ट बंगाल एफसी का सामना मुंबई सिटी एफसी से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
-
29
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम क्रिकेट टैस्ट मैच में भारत को छह विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border
Ready to test yourself?
Take the 10-question quiz for this day and see your score.