1. किस देश में स्थित मैसाचुसेट्स राज्य और बोस्टन शहर ने 15 अगस्त को भारत दिवस मनाने की घोषणा की है? – अमेरिका

2. भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BIRC) 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – नई दिल्ली

3. विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 कब मनाया गया? – 01 से 07 अगस्त

4. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने किस फसल का भारत का पहला पूर्णत: एनोटेट टेलोमेरे-टू-टेलोमेरे (T2T) रेफरेंस जीनोम तैयार किया है? – अरहर (तुअर)

5. आर्मी चीफ के ‘एड-डी-कैंप’ (ADC) नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बन गयी हैं? – शिवानी सहरावत

6. सभी ग्राम पंचायतों में बाल अनुकूल गाँव स्थापित करने के लिए किस राज्य सरकार ने एक व्यापक नियमावली विकसित की है? – कर्नाटक

7. एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा? – अरुणाचल प्रदेश

8. 13 वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक 2026 का आयोजन कहाँ किया गया? – भुवनेश्वर

9. भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ‘MA 104’ कहाँ विकसित की गयी है? – भोपाल

10. गृह मंत्रालय ने हाल ही में किसे अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया है? – लू एवं आकाशीय बिजली

11. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. डी. वाई. पाटिल कौन थे जिनका 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया? – शिक्षाविद और पूर्व राज्यपाल

12. कार्यवाहक केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है? – ए एस राजीव

13. राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 07 अगस्त

Share