1. जयप्रकाश नारायण पक्षी अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है जिसे भारत का 100 वां रामसर स्थल घोषित किया गया है? – उत्तर प्रदेश
2. फ्रेंच ओपन 2026 में महिला एकल का खिताब किसने जीता है? – मिरा एंड्रीवा
3. भारतीय वायु सेना का उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है – आशुतोष दीक्षित
4. शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में किस ब्रिटिश विश्वविद्यालय को भारत में शाखा स्थापित करने की मंजूरी दी है? – लिवरपूल विश्वविद्यालय
5. भारत में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करने और नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाने के लिए कौन सी पहल शुरू की गयी है? – नवचार मंत्र
6. विश्व बैंक में भारत का नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? – नीलकंठ मिश्रा
7. भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा लॉन्च की गयी ‘व्हेन ऑडिट मैटर्स’ नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है? – विनोद राय
8. मेटे फ्रेडरिक्सन को लगातार तीसरी बार किस देश की प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? – डेनमार्क
9. जापान में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप का खिताब किसने जीता है? – भारत
10. हाल ही में किस राज्य ने वन्यजीव अपराधों के मैनेजमेंट के लिए HAWK (हॉस्टाइल एक्टिविटी वॉच कर्नल) नामक भारत का पहले डिजिटल सिस्टम को लॉन्च किया? – केरलम
11. पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस स्थान पर भारत के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया? – जम्मू
12. विश्व महासागर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 08 जून
13. नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं? – आर. प्रग्नानंद