1. जापानी ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीतने वाले सबसे युवा रेसर कौन बन गए हैं? – एंड्रिया किमी एंटोनेली
2. भारत की संयुक्त सैन्य तत्परता को प्रदर्शित करने के लिए द्वीप शक्ति अभ्यास कहाँ किया गया? – अंडमान निकोबार
3. मियामी ओपन 2026 जीतकर kइसने प्रतिष्ठित ‘सनशाइन डबल’ पूरा कर लिया है? – जैनिक सिनर
4. चंद्रिकाप्रसाद संतोखी किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे जिनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया? – सूरीनाम
5. फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भारत को मजबूत करने के लिए इंडिया फार्मा 2026 आयोजन किस शहर में किया जाएगा? – नई दिल्ली
6. युवा पीढ़ी को जैन संस्कृति और उसकी दार्शनिक परंपराओं के बारे में ज्ञान प्रदान करने के लिए सम्राट संप्रति संग्रहालय का उदघाटन कहाँ किया गया? – गांधीनगर
7. प्रवासी वन्य जीवों के संरक्षण पर सम्मेलन (CMM) के पक्षकारों के सम्मेलन (COP15) की 15वीं बैठक किस देश में आयोजित की गई? – ब्राजील
8. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी कौन बन गए हैं? – सुनील नरेन
9. 69 वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (AIPDM) 2025–26 का उदघाटन किस स्थान पर किया गया? – नागपुर
10. दुनिया का पहला डुअल बैंड इन्फ्रारेड सेंसर किस देश ने विकसित किया है? – जापान
11. मेक इन इंडिया पहल के तहत किस कंपनी ने भारतीय सेना को प्रहार लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी है? – अडानी डिफेन्स
12. हाल ही में किस देश ने अमेरिकी सेनाओं से लड़ने के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती हेतु “जनफ़दा” नामक एक अभियान शुरू किया है? – ईरान