1. विल फॉर पीस 2026 सैन्य अभ्यास निम्न में से किस देश में आयोजित किया जा रहा है? – दक्षिण अफ्रीका

2. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – ए के बालासुब्रमण्यन

3. भारत सरकार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 2026 के अंत तक बाल विवाह की दर कितने प्रतिशत कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है? – 10%

4. महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का उद्घाटन किस शहर में किया गया? – मुंबई

5. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के दूसरे संस्करण में किसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है? – उत्तराखंड

6. डीपटेक स्टार्टअप नीति शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन बन गया है? – तमिलनाडु

7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जीवन पर आधारित ‘अग्नि सरस्सुलो विकासिंचिना कमलम द्रौपदी मुर्मू’ किसके द्वारा लिखी गयी है? – यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद

8. जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? – उत्तराखंड उच्च न्यायालय

9. नलों के माध्यम से पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाने वाला भारत का पहला शहर कौन बन गया है? – पुरी

10. 11 जनवरी 2026 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? – 60 वीं

11. राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 12 जनवरी

12. भारत ने हवाई खतरों से निपटने के लिए कौन सा मिशन लॉन्च किया है? – सुदर्शन चक्र

13. भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किस शहर में भारतीय भाषाओं पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया? – नई दिल्ली

Share