ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 अगस्त वर्ष का 240 वाँ (लीप वर्ष में यह 241 वाँ) दिन है। साल में अभी और 125 दिन शेष हैं।

28 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।

1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था।

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
  • 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था।
  • 2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
  • 2008 -
    • 28 अगस्त के दिन ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था।
    • आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था।
    • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
  • 2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
  • 2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • 2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • 1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
  • 1992 में आज ही के दिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
  • 1990 में 28 अगस्त के दिन ही इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।
  • 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।
  • 1984 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।
  • 1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था।
  • 1922 में आज ही के दिन जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था।
  • 1916 में 28 अगस्त के दिन ही प्रथम विश्‍व युद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
  • 1914 - प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई।
  • 1904 में आज ही के दिन कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ था।
  • 1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।
  • 1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
  • 1600 - मुग़लों ने अहमदनगर पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर क़ब्ज़ा किया।

28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 - अन्नू रानी - कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी हैं।
  • 1975 - अनुज नय्यर - मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 1966 में आज ही के दिन एक्टर सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्‍त का जन्‍म हुआ था।
  • 1952 में 28 अगस्त के दिन ही भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ था।
  • 1942 - नरेंद्र चंद्र देबबर्मा- एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा के अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेडियो, अगरतला के निदेशक रहे।
  • 1932 - सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
  • 1929 में 28 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म हुआ था।
  • 1928 - 
    • आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खां का जन्म हुआ था।
    • एम. जी. के. मेनन - 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
  • 1926 - टी. वी. राजेश्वर - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।
  • 1922 - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं।
  • 1913 - आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
  • 1896 - फ़िराक़ गोरखपुरी प्रसिद्ध उर्दू शायर
  • 1855 - नारायण गुरु - भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।

28 अगस्त को हुए निधन

  • 2011 - कपिल देव द्विवेदी - वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
  • 2006 - 
    • शंखो चौधरी - भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
    • आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ था।
  • 1667 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

28 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

Share