2008 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था। 2020 में अप्रैल का ही महीना था, जब चारों और कोरोना को लेकर दहशत का माहौल था। 28 अप्रैल 2020 को भारत में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 937 तक पहुंच गई थी।
28 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 28 अप्रैल 1986 को जब सोवियत संघ ने यह स्वीकार किया कि 2 दिन पहले यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु विकीरण हुआ था। सन 1914 में आज ही के दिन अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
28 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
- मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2007 में श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।
- 2003 में ऐपल कंपनी ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की थी।
- 2003 में 28 अप्रैल को ही दुनियाभर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
- 2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
- 2001 में आज ही के दिन अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे।
- 2001 में पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।
- 1999 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की थी।
- 1986 में आज ही के दिन युक्रेन के चेरनोबिल में हुए परमाणु दुर्घटना के दो दिन के बाद सोवियत संघ ने हादसे की बात मानी थी।
- 1945 - इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।
- 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।
- 1937 में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म हुआ था।
- 1935 में रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।
- 1932 में इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की थी।
- 1910 में 28 अप्रैल को इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।
28 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1981 - अनुप्रिया पटेल - भारत की सत्रहवीं लोकसभा की सांसद व नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं।
- 1940 - समीर रंजन बर्मन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
- 1929 - भानु अथैया - भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।
- 1924 - केनेथ कौंडा - ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।
- 1897 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
- 1791 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
28 अप्रैल को हुए निधन
- 2022 - सलीम गौस - बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेज़ी फिल्मों में अभिनय करने वाले, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
- 1992 - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
- 1955 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
- 1740
- बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।
- मस्तानी - बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी।
- 1719 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
Current Affairs
Jobs
UPPSC Various Post Direct Recruitment 2025 (50 Vacancies)
Last Date : 09 June, 2025
Indian Overseas Bank Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2025 (400 Vacancies)
Last Date : 31 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2025
Cotton Corporation of India (CCIL) Various Post Recruitment 2025 (147 Vacancies)
Last Date : 24 May, 2025
SBI Circle Based Officers (CBO) Recruitment 2025 (2600 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025