1975 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत का एक राज्य है जो हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक सौंदर्य और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का एकमात्र स्थान है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है।
26 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1903 में आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। साथ ही 26 अप्रैल का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ भी दर्ज है, क्योंकि 1920 में इसी दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।
- 2008 -
- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
- अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
- 2007 - जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
- 2006 - आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।
- 2004 - ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।
- 1993 - महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।
- 1990 - आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
- 1980 - आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।
- 1975 - आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
- 1974 - माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।
- 1962 - आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
- 1959 - क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।
- 1920 - आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
- 1903 - गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
- 1828 - 26 अप्रैल के दिन यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1755 - रूस की पहली यूनिवर्सिटी राजधानी मॉस्को में खोली गई थी।
- 1654 - आज ही के दिन यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया था।
26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1996 - विजय कुमार यादव - भारत के जूडो खिलाड़ी हैं।
- 1987 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
- 1953 - 26 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ था।
- 1942 - मीनू मुमताज़ - भारतीय अभिनेत्री थीं।
- 1908 - सर्व मित्र सिकरी - भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1892 - कृष्ण चन्द्र गजपति - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
- 1864 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
26 अप्रैल को हुए निधन
- 2010 - प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।
- 2005 - स्वामी रंगनाथानन्द - 'रामकृष्ण संघ' के एक हिन्दू संन्यासी थे। उनका पूर्व नाम 'शंकरन कुट्टी' था।
- 1999 - 26 अप्रैल के दिन ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ था।
- 1987 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
- 1982 - मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक
- 1969 - लछमन सिंह गिल - शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ थे।
- 1961 - आज ही के दिन जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का निधन हुआ था।
- 1920 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ
- 1748 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।
26 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- चेरनोबिल दिवस
- विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस
Current Affairs
Jobs
UPPSC Various Post Direct Recruitment 2025 (50 Vacancies)
Last Date : 09 June, 2025
Indian Overseas Bank Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2025 (400 Vacancies)
Last Date : 31 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2025
Cotton Corporation of India (CCIL) Various Post Recruitment 2025 (147 Vacancies)
Last Date : 24 May, 2025
SBI Circle Based Officers (CBO) Recruitment 2025 (2600 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025