ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 सितंबर वर्ष का 244 वाँ (लीप वर्ष में यह 245 वाँ) दिन है। साल में अभी और 121 दिन शेष हैं।

1 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में 1 सितंबर को ही तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी। 

2000 में आज ही के दिन चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया था। 1964 में 1 सितंबर को ही इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई थी।

1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009-
    • वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
    • सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
  • 2008 -
    • आज ही के दिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपना लोगो बदला था।
    • 1 सितंबर को ही तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी।
  • 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
  • 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।
  • 2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
  • 2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
  • 2000 में आज ही के दिन चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया था।
  • 1998 में 1 सितंबर को ही विक्टर चेर्नोमीर्दिन दोबारा रूस के नए प्राइम मिनिस्टर नियुक्त किए गए थे।
  • 1997 में आज ही के दिन साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
  • 1994 में 1 सितबंर को ही उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया था।
  • 1972 में आज ही के दिन मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया गया था।
  • 1964 में 1 सितंबर को ही इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई थी।
  • 1962 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
  • 1956 -
    • 1 सितंबर को ही राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र-शासित प्रदेश बना था।
    • भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) की स्थापना हुई।
  • 1947 में 1 सितंबर को ही भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
  • 1939 में आज ही के दिन जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1982 - यामिनी रेड्डी - भारत की शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।
  • 1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता
  • 1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता
  • 1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।
  • 1966 - सोनम वांगचुक - भारतीय इंजीनियर और शिक्षा सुधारक हैं।
  • 1959 - नंदन बाल - भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी हैं।
  • 1952 - राजकुमार रंजन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।
  • 1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1933 में 1 सितंबर के दिन ही हिंदी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1931 - शिवाजीराव निलंगेकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
  • 1927 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ था।
  • 1926 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता
  • 1921 -
    • आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म हुआ था।
    • ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
  • 1909 में 1 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार फादर कामिल बुल्के का जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।
  • 1908 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1901 में 1 सितंबर को ही जानेमाने भूगोलवेत्ता लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • 1896 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 1 सितंबर तक भारतीय संगीतकार चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार का जन्म हुआ था।
  • 1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।

1 सितंबर को हुए निधन

  • 2018 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।
  • 2008 में आज ही के दिन बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन हुआ था।
  • 2006 में 1 सितंबर तक एग्जिट पोल के जनक और टेलिफोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का निधन हुआ था।
  • 1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
  • 1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे।

1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गुटनिरपेक्ष दिवस
  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Share