ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 सितंबर वर्ष का 249 वाँ (लीप वर्ष में यह 250 वाँ) दिन है। साल में अभी और 116 दिन शेष हैं।

6 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2011 में 6 सितंबर के दिन ही नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

2008 में 6 सितंबर को ही डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला था। 1988 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंडिडेट बने थे।
  • 2011 में 6 सितंबर के दिन ही नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।
  • 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ कि.मी. तक घुसपैठ की।
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
  • 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
  • 2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
  • 2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 2008 में 6 सितंबर को ही डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला था।
  • 2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
  • 1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।
  • 1988 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1986 में 6 सितंबर के दिन ही इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए थे।
  • 1968 में आज ही के दिन अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
  • 1965 में 6 सितंबर को ही ऑपरेशन जिब्राल्टर में भारतीय सेना ने 3 जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
  • 1965 में आज ही के दिन ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ था।
  • 1958 में 6 सितंबर के दिन ही अमेरिका ने अटलांटिक सागर में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1952 में आज ही के दिन कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई थी।
  • 1948 में 6 सितंबर के दिन ही जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं थीं।
  • 1939 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1937 में 6 सितंबर को ही इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृहयुद्ध शुरू हुआ था।
  • 1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
  • 1914 में आज ही के दिन फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1905 में 6 सितंबर को ही अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई थी।
  • 1885 में आज ही के दिन यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ था।
  • 1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
  • 1848 में 6 सितंबर के दिन ही अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ था।
  • 1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1997 - लवप्रीत सिंह - भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
  • 1971 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म हुआ था।
  • 1937 - एम. ओ. एच. फ़ारूक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1929 में 6 सितंबर के दिन ही फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ था।
  • 1889 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ था।
  • 1838 में 6 सितंबर के दिन ही पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ था।

6 सितंबर को हुए निधन

  • 2009 - हरचरण सिंह बराड़ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
  • 2005 में 6 सितंबर के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था।
  • 1998 में आज ही के दिन जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ था।
  • 1968 - इंदिरा राजे - बड़ौदा की राजकुमारी थीं।
  • 1972 - अलाउद्दीन ख़ाँ - सरोद वादक और संगीत के 'मैहर घराने' की नींव रखने वाले कलाकार थे।

6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
  • राष्ट्रीय पुस्तक पढ़ने का दिवस।

Share