ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 सितंबर वर्ष का 250 वाँ (लीप वर्ष में यह 251 वाँ) दिन है। साल में अभी और 115 दिन शेष हैं।

7 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2004 में आज ही के दिन फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे।

2002 में 7 सितंबर के दिन ही इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने थे। 1998 में आज ही के दिन अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ था। 1906 में आज ही के दिन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 7 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
  • 2009 -
    • आज ही के दिन 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब कोजीवरम को मिला।
    • 7 सितंबर को ही भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स का खिताब जीता था।
    • आज ही के दिन सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने गैर योजना खर्च में 10 प्रतिशत की कटौती के आदेश दिए थे।
  • 2008 -
    • आज ही के दिन कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।
    • भारत - अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
    • बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
    • 7 सितंबर के दिन ही खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों-बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अंदर साफ-साफ देखने में सफलता पाई थी।
  • 2007 - 55 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।
  • 2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
  • 2005 -
    • 7 सितंबर को ही मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ था।
    • 'तेल के बदले अनाज' कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश - संयुक्त राष्ट्र एक जाँच रिपोर्ट में इराक़ में 'अनाज के लिए तेल बिक्री' कार्यक्रम को 'दाग़दार' बताया गया।
  • 2004 में आज ही के दिन फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे।
  • 2002 में 7 सितंबर के दिन ही इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने थे।
  • 1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
  • 1998 में आज ही के दिन अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ था।
  • 1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
  • 1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
  • 1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
  • 1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
  • 1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना।
  • 1906 में आज ही के दिन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
  • 1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
  • 1822 में 7 सितंबर के दिन ही ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1813 में आज ही के दिन अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया था।
  • 1812 में 7 सितंबर के दिन ही बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया था।
  • 1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1963 में 7 सितंबर के दिन ही अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म हुआ था।
  • 1952 - आलोक मेहता - भारतीय पत्रकार, टीवी प्रसारक और लेखक हैं।
  • 1950 -
    • आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म हुआ था।
    • भावना सोमाया - भारतीय लेखक, फ़िल्म इतिहासकार, पत्रकार तथा आलोचक हैं।
  • 1948 में 7 सितंबर को ही मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ था।
  • 1941 - सुरेन्द्र वर्मा - हिन्दी के अग्रणी साहित्यकारों में से एक हैं।
  • 1934 
    • आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म हुआ था।
    • सुनील गंगोपाध्याय - सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे।
  • 1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
  • 1925 - पी. भानुमति - भारतीय अभिनेत्री, फ़िल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायिका, निर्माता, उपन्यासकार और गीतकार थीं।
  • 1922 में 7 सितंबर के दिन ही ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म हुआ था।
  • 1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
  • 1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
  • 1889 - शरत चन्द्र बोस - स्वतन्त्रता सेनानी थे।
  • 1887 - गोपीनाथ कविराज - संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
  • 1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

7 सितंबर को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन हुआ था।
  • 1998 में 7 सितंबर को ही स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन हुआ था।
  • 1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस।
  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Share