ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 अगस्त वर्ष का 236 वाँ (लीप वर्ष में यह 237 वाँ) दिन है। साल में अभी और 129 दिन शेष हैं।

24 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1600 में 24 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा था।

24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2021 में आज ही के दिन टोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज हुआ था।
  • 2015 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
  • 2011 -
    • मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
    • चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने समेत तिब्बत में कई जल परियोजनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे चीनी वैज्ञानिकों ने इन नदियों के मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा करने की बात भी कही है।
  • 2009 में आज ही के दिन वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नांडिस मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं।
  • 2008 में 24 अगस्त के दिन ही पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन ही बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ था।
  • 2006 में 24 अगस्त के दिन ही अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा खत्म किया था।
  • 2004 में आज ही के दिन फिलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुंचे थे।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
  • 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
  • 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
  • 1995 में आज ही के दिन उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत की थी।
  • 1991 में 24 अगस्त के दिन ही यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना था।
  • 1974 में आज ही के दिन फखरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने थे।
  • 1969 में 24 अगस्त के दिन ही वीवी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया था।
  • 1814 में 24 अगस्त के दिन ही ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
  • 1690 - 
    • आज ही के दिन जॉब चारनॉक को कलकत्ता (अब कोलकाता) में आकर बसे थे।
    • कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
  • 1600 में 24 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा था।
  • 1456 - गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।

24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1997 में आज ही के दिन भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1927 - 
    • दीप्ति शर्मा - भारत की महिला क्रिकेटर हैं।
    • अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
  • 1924 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1917 - बसवराज राजगुरु - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें 'हिंदुस्तानी संगीत का राजा' कहा जाता है।
  • 1912 में 24 अगस्त के दिन ही आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रसिंह बिरकाली का जन्म हुआ था।
  • 1911 में आज ही के दिन भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का जन्म हुआ था।
  • 1908 में 24 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म हुआ था।
  • 1889 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
  • 1888 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बालासाहेब बाल गंगाधर खेर का जन्म हुआ था।
  • 1872 में 24 अगस्त के दिन ही लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का जन्म हुआ था।
  • 1833 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का जन्म हुआ था।
  • 1818 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।

24 अगस्त को हुए निधन

  • 2019 - अरुण जेटली - भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता।
  • 2016 - ए. आर. किदवई - बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 2015 में 24 अगस्त के दिन ही अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन हुआ था।
  • 2014 में आज ही के दिन हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ था।
  • 2000 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
  • 1993 - डी. बी. देवधर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट 'देवधर ट्रॉफी' खेला जाता है।
  • 1988 - छ छुंगा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 1972 - वेंकट रामा रामलिंगम पिल्लई - भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।
  • 1968 में 24 अगस्त के दिन ही आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का निधन हुआ था।
  • 1925 में आज ही के दिन प्रमुख समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हुआ था।

24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • कोलकाता वर्ष गांठ दिवस

Share