ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 22 अगस्त वर्ष का 234 वाँ (लीप वर्ष में यह 235 वाँ) दिन है। साल में अभी और 131 दिन शेष हैं।

22 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2018 में आज ही के दिन राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी (एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

2008 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया था।

22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • 2012 -
    • सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए ।
    • केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।
  • 2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
  • 2007 -
    • 22 अगस्त को ही मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया था।
    • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
  • 2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
  • 1999 - आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई थी।
  • 1996 - 22 अगस्त को ही राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था।
  • 1979 - आज ही के दिन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग कर दी थी।
  • 1978 - केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
  • 1944 - 22 अगस्त को ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।
  • 1922 - आज ही के दिन जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई थी।
  • 1921 - 22 अगस्त को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी।
  • 1914 - आज ही के दिन ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई थी।
  • 1910 - 22 अगस्त को ही जापान ने 5 साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया था।
  • 1894 - आज ही के दिन नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी।
  • 1851 - 22 अगस्त को ही ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज हुई थी।
  • 1849 - इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
  • 1848 - आज ही के दिन अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा कर लिया था।
  • 1639 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
  • 1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1955 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ था।
  • 1935 -रेवा प्रसाद द्विवेदी - काशी के प्रकांड विद्वान थे।
  • 1934 में 22 अगस्त के दिन ही 11वीं लोकसभा के सदस्य इलियास आज़मी का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म हुआ था।
  • 1919 में 22 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म हुआ था।
  • 1915 - सोंभु मित्रा - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
  • 1877 में आज ही के दिन भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ और चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का जन्म हुआ था।

22 अगस्त को हुए निधन

  • 2018 - गुरुदास कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
  • 2017 - ऋषंग कीशिंग - मणिपुर के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री थे।
  • 2014 में 22 अगस्त के दिन ही ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित और कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 1993 - आर. गुंडु राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1959 - सैयद फ़ज़ल अली - भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।
  • 1818 में आज ही के दिन भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन हुआ था।
  • 22 अगस्त - सैयद शाहिद हाकिम - पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।

Share