16 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2012 में आज ही के दिन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी थी।

2010 में 16 अगस्त को ही नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत जियो उठो बढ़ो जीतो को स्वीकृति दी गई थी।

16 अगस्त का इतिहास (16 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2012 में आज ही के दिन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी थी।
  • 2010 में 16 अगस्त को ही नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति दी गई थी।
  • 2008 -
    • आज ही के दिन कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    • जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।
  • 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था।
  • 2004 में 16 अगस्त को ही ओलंपिक नौकायन में ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 2003 - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
  • 2000 में आज ही के दिन वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
  • 1997 - अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
  • 1990 -
    • 16 अगस्त के दिन ही चीन ने अपना पहला न्यूक्लियर टेस्ट - (लोप नोर में) किया था।
    • रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।
  • 1960 में आज ही के दिन साइप्रस को ब्रिटेन से छुटकारा मिला था और वहां इस दिन को फ्रीडम के रूप में मनाया जाता है।
  • 1946 - मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एेलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।
  • 1943 में 16 अगस्त को ही बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय अडोल्फ़ हिटलर से मिले थे।
  • 1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर साइन हुए थे।
  • 1918 में आज ही के दिन दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म हुआ था।
  • 1906 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।
  • 1787 में 16 अगस्त के दिन ही तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1777 में आज ही के दिन ही अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया था।
  • 1691 - अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

16 अगस्त को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 2001 - लक्ष्य सेन - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1970 - 
    • सैफ़ अली ख़ान का जन्म
    • मनीषा कोइराला का जन्म
  • 1928 - रजनी कोठारी - प्रसिद्ध शिक्षाविद, लेखक, राजनीतिक सिद्धांतकार तथा राजनीति विज्ञानी थे।
  • 1920 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1918 - टी. गणपति - दूसरी लोकसभा के सदस्य।
  • 1913 में 16 अगस्त के दिन ही इज़राइल के छठे प्रधानमन्त्री मेनाकेम बेगिन का जन्म हुआ था।
  • 1904 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ था।

16 अगस्त को हुए निधन

  • 2020 - चेतन चौहान - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • 2018 में आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री रहे और भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था।
  • 2016 - गुरदयाल सिंह - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार थे।
  • 2001 - अन्ना मणी - भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।
  • 1997 - नुसरत फ़तेह अली ख़ां - मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम गायक।
  • 1991 - सी. अच्युत मेनन - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1886 में 16 अगस्त के दिन ही महान् संत और विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ था।

Share