17 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में आज ही के दिन भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना हुई थी। 1941 में 17 अगस्त को ही पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया था।

17 अगस्त का इतिहास (17 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2009 में 17 अगस्त के दिन ही आंतरिक सुरक्षा के मामले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
  • 2008 -
    • झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
    • अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • 2007 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे संग हुई थी।
  • 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
  • 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
  • 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
  • 1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
  • 1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
  • 1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1947 में आज ही के दिन भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना हुई थी।
  • 1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
  • 1941 में 17 अगस्त को ही पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया था।
  • 1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1917 में आज ही के दिन इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1915 में 17 अगस्त को ही चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1909 -
    • मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
    • महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
  • 1869 में आज ही के दिन पहली अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता लंदन की टेम्स नदी पर हुई थी।
  • 1858 में 17 अगस्त को ही हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया था।
  • 1836 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किए गए थे।
  • 1787 में 17 अगस्त को ही यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की अनुमति मिली थी।
  • 1743 में आज ही के दिन स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर साइन किए गए थे।
  • 1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

17 अगस्त को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1961 - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।
  • 1941 - 
    • भारतीय रिजर्व बैंक के 21 वें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
    • भारतीय रिज़र्व बैंक के 20वें गवर्नर बिमल जालान का जन्म हुआ था।
  • 1932 - वी.एस. नायपॉल - भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।
  • 1922 में आज ही के दिन अंगोलाई राजनीतिज्ञ अगस्टीन्हो नीटो का जन्म हुआ था।
  • 1916 में 17 अगस्त के दिन ही साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्म हुआ था।

17 अगस्त को हुए निधन

  • 2020 - 
    • पंडित जसराज - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।
    • निशिकांत कामत - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।
  • 2007 - दशरथ मांझी - एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें 'बिहार का माउंटेन मैन' कहा जाता है।
  • 1982 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के (जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ), का निधन हुआ था।
  • 1958 - जॉन मार्शल - 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
  • 1949 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन हुआ था।
  • 1909 में 17 अगस्त के दिन ही महान देशभक्त और क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा का निधन हुआ था।

17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस

Share