16 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2013 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। 1960 में 16 मई को ही भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।
2008 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया था। 2014 में आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
- 2014 - 16 मई के दिन ही भारतीय जनता पार्टी को 16वें लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई।
- 2013 - 16 मई को ही अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
- 2010 - सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न होसकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
- 2008 -
- उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।
- 2007 - आज ही के दिन निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने थे।
- 2006 - हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।
- 2004 - आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
- 1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।
- 1996 - आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
- 1991 - आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं थी।
- 1975 - 16 मई को ही सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।
- 1974 - इजराइल के लड़ाकू विमानों ने 7 फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे थे और इन हमलों में 27 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 1960 - आज ही के दिन भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।
- 1943 - आज ही के दिन वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हुई थी।
- 1920 - 16 मई को ही फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई थी।
16 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1957 - ए. नारायणस्वामी - भारतीय जनता पार्टी के जानेमाने राजनीतिज्ञ हैं।
- 1949 - चर्चिल अलेमाओ - गोवा के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1948 - मंगलेश डबराल - हिन्दी की आधुनिक कविता के सम्मानीय और शीर्ष रचनाकारों में से एक हैं।
- 1933- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार
- 1902 - करमशी जेठाभाई सोमैया - भारतीय शिक्षाविद थे।
- 1857 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया
- 1805 - सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स, वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।
16 मई को हुए निधन
- 2022 - कर्नल धर्मवीर सिंह - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
- 2021 - राजेंद्र सिंह जडेजा - दायें हाथ के बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज थे।
- 2014 - रूसी मोदी - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।
- 1945 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।
16 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सिक्किम स्थापना दिवस
- राष्ट्रीय डेंगू दिवस
Current Affairs
Jobs
State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT-UP), ITI Admission 2025
Last Date : 22 June, 2025
SSC Combined Graduate Level (CGL) Recruitment 2025 (14582 Vacancies)
Last Date : 04 July, 2025
Bihar Public Service Commission (BPSC) 71th Combined Competitive Examination (CCE) Recruitment 2025 (1298 Vacancies)
Last Date : 30 July, 2025
WCDC Bihar Various Post Recruitment 2025 (77 Vacancies)
Last Date : 18 July, 2025
UPSC National Defence Academy (NDA) Il Online Form 2025 (406 Vacancies)
Last Date : 20 June, 2025