ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 अगस्त वर्ष का 233 वाँ (लीप वर्ष में यह 234 वाँ) दिन है। साल में अभी और 132 दिन शेष हैं।
21 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1972 में आज ही के दिन वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गई थी। 2005 में 21 अगस्त को ही बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता हुआ था।
2008 में आज ही के दिन मून मिशन पर भारत ने अमेरिका स्पेश एजेंसी नासा से हाथ मिलाया था। 2006 में 21 अगस्त को ही इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से मना कर दिया था।
21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
- 2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
- 2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
- 2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
- 2008 -
- श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
- 2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
- 2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
- 2003 में 21 अगस्त के दिन ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया था।
- 2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
- 1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
- 1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
- 1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
- 1988 में आज ही के दिन भारत नेपाल सीमा पर आए भूकंप से 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
- 1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
- 1972 में आज ही के दिन संसद में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी दी गई थी।
- 1968 में 21 अगस्त को ही चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की थी।
- 1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1963 में आज ही के दिन बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की थी।
- 1959 में 21 अगस्त के दिन ही हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना था।
- 1944 में आज ही के दिन अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।
- 1938 में 21 अगस्त के दिन ही इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा था।
- 1931 में आज ही के दिन पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ था।
- 1915 में 21 अगस्त को ही पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1842 में आज ही के दिन तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई थी।
- 1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया।
- 1718 में 21 अगस्त को ही तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई थी।
21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1986 में आज ही के दिन 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट उसैन बोल्ट का जन्म हुआ था।
- 1979 - पेमा खांडू - भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।
- 1978 में 21 अगस्त के दिन ही भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म हुआ था।
- 1961 - कृष्ण कन्हाई - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। वह चित्रांकन, यथार्थवादी, समकालीन चित्रों और राधा-कृष्ण के विषय पर चित्रों के विशेषज्ञ हैं।
- 1953 - शैलेश नायक - भारतीय वैज्ञानिक हैं।
- 1949 - अहमद पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
- 1934 - सुधाकरराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1927 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे बी सत्य नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
- 1915 - इस्मत चुग़ताई - भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं।
- 1912 - डॉ. ब्रह्म प्रकाश - पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
- 1910 में 21 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म हुआ था।
- 1871 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ था।
21 अगस्त को हुए निधन
- 2021 - कल्याण सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2009 - बाबूलाल गौर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
- 2007 में 21 अगस्त के दिन ही उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ था।
- 2006 में आज ही के दिन भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन हो गया था।
- 2004 - सच्चिदानंद राउतराय - उड़िया साहित्यकार थे।
- 1995 में 21 अगस्त के दिन ही खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ था।
- 1981 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ था।
- 1978 में 21 अगस्त के दिन ही भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन हुआ था।
- 1948 में आज ही के दिन भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ था।
- 1931 में 21 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन हुआ था।
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025