18 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1940 में आज ही के दिन पहली बार मौसम मानचित्र का टेलिविजन पर प्रसारण हुआ था। 1924 में 18 अगस्त को ही फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएं वापस बुलानी शुरू की थीं।
1868 में आज ही के दिन फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की थी। 1800 में 18 अगस्त को ही लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना हुई थी।
18 अगस्त का इतिहास (18 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः
- 2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
- 2010 में 18 अगस्त को ही टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘टीवीएस गोल्ड भारत’ नाम का अपना नया कुंजी पटल (keyboard) में टैब के ठीक ऊपर रुपये (INR) के ₹ को शामिल किया था।
- 2008 में आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दे दिया था।
- 2008 में 18 अगस्त के दिन ही उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी।
- 2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
- 2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
- 2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
- 1999 - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
- 1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
- 1973 में आज ही के दिन अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ.एम. रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
- 1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
- 1951 में 18 अगस्त को ही पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी की स्थापना हुई थी।
- 1949 में आज ही के दिन हंगरी में संविधान लागू हुआ था।
- 1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
- 1891 में 18 अगस्त के दिन ही कैरिबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत हो गई थी।
- 1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
- 1800 में 18 अगस्त को ही लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना हुई थी।
18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1985 - गीतिका जाखड़ - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान हैं।
- 1980 में 18 अगस्त के दिन ही भारतीय अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का जन्म हुआ था।
- 1959 - निर्मला सीतारमण - भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध महिला नेत्री हैं।
- 1938 - बी. एम. हेगड़े - एक हृदय रोग विशेषज्ञ, पेशेवर शिक्षक और लेखक हैं।
- 1936 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गीतकार और कवि गुलज़ार का जन्म हुआ था।
- 1923 में 18 अगस्त के दिन ही परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का जन्म हुआ था।
- 1900 - विजयलक्ष्मी पण्डित का जन्म हुआ जो की भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
- 1896 - शिवानंद बाबा - भारत के ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र 126 साल है।
- 1872 - पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहिन संगीतज्ञ।
- 1773 - महाराजा साहिब सिंह - पटियाला रियासत के महाराजा थे, जो महाराजा अमर सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
- 1734 - राघोबा - पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
- 1700 - बाजीराव प्रथम - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
18 अगस्त को हुए निधन
- 2018 - कोफ़ी अन्नान - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव थे।
- 1990 में 18 अगस्त के दिन ही हिंदी साहित्यकार और सरस्वती पत्रिका के संपादक श्रीनारायण चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
- 1979 - वसंतराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1945 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन हुआ था।
- 1227 - चंगेज़ ख़ाँ
18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025