5 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 5 मई के दिन ही नेपोलियन और संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था। 1818 में आज ही के दिन जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स और सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का का जन्म हुआ था। 

5 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1961 में अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलीकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया।

5 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2021 - आज ही के दिन ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।
  • 2017 - आज ही के दिन इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।
  • 2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
    • भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।
    • राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
    • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
  • 2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
  • 2008-
    • पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।
    • एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
    • डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।
  • 2006 - आज ही के दिन संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।
  • 2005 - ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर।
  • 2003 - भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
  • 1999 - रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
  • 1980 - आज ही के दिन लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया था। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।
  • 1961 - आज ही के दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे।
  • 1949 - भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।
  • 1821 - आज ही के दिन चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।
  • 1809 - आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज़ को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।
  • 1762 - आज ही के दिन रूस और प्रशिया के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि हुई थी।
  • 1646 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने स्कॉटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1640 - 5 मई के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने संसद भंग की थी।
  • 1260 - आज ही के दिन कुबलई खान मंगोल सम्राट बना था।

5 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1970 - समरेश जंग - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।
  • 1956 - गुलशन कुमार - प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और व्यवसायी थे।
  • 1954 - मनोहर लाल खट्टर - हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता।
  • 1937 - मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1936 - नरिन्दर नाथ वोहरा - व्यावसायिक अधिकारी और एक पूर्व प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) हैं।
  • 1935 - आबिद सुरती - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार।
  • 1929 - अब्दुल हमीद कैसर - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1916 - ज्ञानी ज़ैल सिंह - भारत के पूर्व राष्ट्रपति
  • 1911 - प्रीतिलता वादेदार - बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं।
  • 1903 - अविनाशलिंगम चेट्टियार - भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 1888 - 5 मई के दिन ही महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ था।
  • 1818 - कार्ल मार्क्स - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।

5 मई को हुए निधन

  • 2017 - लीला सेठ -भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
  • 2008 - 5 मई के दिन ही डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ था।
  • 2006 - आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन हुआ था।
  • 1961 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
  • 1953 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
  • 1821 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।

Share