2 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था और महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची का निधन आज ही के दिन हुआ था। 

1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था। 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
  • 2008 -
    • अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
    • ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
  • 2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2003 - आज ही कि दन भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
  • 2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
  • 1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 1997 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
  • 1986 - आज ही के दिन अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनी थीं।
  • 1968 - 2 मई के दिन ही लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
    • 2 मई के दिन ही लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया था।
  • 1952 - दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
  • 1949 - महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
  • 1945 - इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
  • 1933 - आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • 1929 - आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1924 - आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।
  • 1519 - आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।

2 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1968 - उषा बारले- भारत की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं जो पण्डवानी गायन के लिये जानी जाती हैं।
  • 1939 - विश्वेश्वर नाथ खरे - भारत के उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे हैं।
  • 1935 - दया प्रकाश सिन्हा - हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार हैं।
  • 1929 - विष्णु कांत शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
    • जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।
  • 1922 - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
  • 1921 - सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक थे।
    • ब्रज बासी लाल - भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।

2 मई को हुए निधन

  • 1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
  • 1981 - यशवंत सिंह परमार - भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।
  • 1975 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
  • 1928 - हेमचन्द्र गोस्वामी- आधुनिक असमिया साहित्य के शुरुआती दौर के भारतीय लेखक, कवि, इतिहासकार, शिक्षक और असम के भाषाविद थे।
  • 1519 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।

Share