क्रिकेट भारत में खूब पसंद किया जाता है और सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह मानने वाले देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन त्योहार के रूप देखा जा सकता है। 1973 में 24 अप्रैल के ही दिन भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई में हुआ था।
24 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता था। 1954 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने केन्या के विद्रोहियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। केन्या के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।
24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
- 2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
- 2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
- 2006 - नेपाल में संसद बहाल।
- 2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
- 2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
- 1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका-कोला कप जीता था।
- 1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
- 1975 - जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई थी।
- 1960 - दक्षिण पर्सिया में आए भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 1954 - आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1920 - पोलैंड की आर्मी ने यू्क्रेन पर हमला किया था।
- 1915 - जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी थी।
- 1898 - स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1877 - रूस ने 24 अप्रैल को ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
- 1858 - आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन हुआ था।
24 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1973 - प्रमोद सावंत - भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री।
- सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।
- शरद अरविंद बोबडे - भारत भूतपूर्व 47वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
- 1945 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
- 1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
- 1938 - मैक मोहन - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1934 - डी. जयकान्तन - प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार थे।
- 1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
- 1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता|
- 1909 - टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
- 1908 - वायलेट अल्वा - भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
- 1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
24 अप्रैल को हुए निधन
- 2022 - के. शंकरनारायणन - महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल थे।
- 2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु
- 2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
- 1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'
- 1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
- 1960 - अन्ना साहब भोपटकर - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
- 1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
- 1942 - दीनानाथ मंगेशकर - मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता, गायक, शास्त्रीय संगीतज्ञ तथा नाट्य संगीतकार थे।
- 1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
24 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- मानव एकता दिवस
Current Affairs
Jobs
UPPSC Various Post Direct Recruitment 2025 (50 Vacancies)
Last Date : 09 June, 2025
Indian Overseas Bank Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2025 (400 Vacancies)
Last Date : 31 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2025
Cotton Corporation of India (CCIL) Various Post Recruitment 2025 (147 Vacancies)
Last Date : 24 May, 2025
SBI Circle Based Officers (CBO) Recruitment 2025 (2600 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025