1815 में 17 अप्रैल के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया। इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर यह ज्वालामुखी काफी सालों से शांत था, लेकिन बाद में भयंकर विस्फोट हुआ और घटना में तकरीबन 1 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
17 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि श्रीलंका के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में पहचान बनाने वाले मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन भी 17 अप्रैल को ही हुआ था।
17 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - आज ही के दिन प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ था।
- 2008 -
- मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई। हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
- भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
- 2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
- 2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2005 - आज ही के दिन साहित्यकार, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ था।
- 2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।]
- 1995 - पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
- 1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी जमीन पर वापस लौटा था।
- 1986 - नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल हुई थी।
- 1983 - आज ही के दिन एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
- 1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया था।
- 1977 - आज ही के दिन स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ था।
- 1975 - आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
- 1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
- 1946 - सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
- 1941 - सेकेंड वर्ल्ड वाॅर के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
- 1899 - कोलकाता को पनबिजली मिली थी।
- 1895 - चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ था।
- 1815 - आज ही के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट होने से 1 लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी।
17 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1990 - बेनो ज़ेफाइन - भारत की पहली पूरी तरह से दृष्टिहीन आईएफ़एस अधिकारी हैं।
- 1961 - आज ही के दिन भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर गीत सेठी का जन्म हुआ था।
- 1972 - आज ही के दिन श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था।
- 1941 - 17 अप्रैल के दिन ही संत आसाराम बापू का जन्म हुआ था।
- 1912 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै - मलयालम में रचना करने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
- 1900 - बिनोदानन्द झा - बिहार के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
17 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - विवेक (अभिनेता) - फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
- 2013 - वी. एस. रमादेवी - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं।
- 2011 - ब्रिगेडियर भवानी सिंह - महावीर चक्र से सम्मानित जयपुर के महाराजा थे।
- 2005 - विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहेन थे।
- 2001 - नरेंद्र कोहली - हिन्दी के उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार एवं व्यंग्यकार थे।
- 1997 - बीजू पटनायक - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति
- 1946 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक।
- 1908 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
- 1794 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
17 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस
- फ़ायर सर्विस सप्ताह
Current Affairs
Jobs
Indian Airforce Common Admission Test (AFCAT) For 02/2025 Batch For Course Commencing in July 2026 (284 Vacancies)
Last Date : 01 July, 2025
Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) Surveyor and Mine Foreman (Class-II) Recruitment 2024 (72 Vacancies)
Last Date : 16 January, 2025
Chhattisgarh Vyapam Lab Attendant (Prayogshala Paricharak) Recruitment 2025 (430 Vacancies)
Last Date : 30 June, 2025
Rajasthan Staff Selection Commission (RSSB), Village Development Officer (VDO) Recruitment 2025 (850 Vacancies)
Last Date : 25 July, 2025
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025