10 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1982 में आज ही के दिन भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ था। 1889 में 10 अप्रैल के दिन ही राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने थे।

10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
    • पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत I
  • 2003 - आज ही के दिन अमेरिका ने इराक पर कब्जा कर लिया था।
  • 2001 में 10 अप्रैल के दिन ही भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर साइन किए थे।
  • 2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
  • 1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
  • 1998 - आज ही के दिन उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच समझौता संपन्न हुआ था।
  • 1982 - 10 अप्रैल के दिन ही भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1972 - आज ही के दिन ईरान में आए भूकंप से लगभग 5 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1938 - 10 अप्रैल के दिन ही ऑस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया था।
  • 1930 - आज ही के दिन पहली बार सिंथेटिक रबक का उत्पादन हुआ था।
  • 1922 - 10 अप्रैल के दिन ही ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।
  • 1916 - आज ही के दिन प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था।
  • 1912 - 10 अप्रैल के दिन ही टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था।
  • 1889 - आज ही के दिन राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • 1875 - 10 अप्रैल के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की थी।
  • 1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
  • 1866 - आज ही के दिन हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की थी।

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1996 - संदीप चौधरी - ट्रेक एंड फील्ड के भारतीय पैरा एथलीट हैं।
  • 1986 - आयशा टाकिया - बालीवुड अभिनेत्री।
  • 1957 - अनुसुइया उइके - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य हैं।
  • 1954 - लिलिमा मिंज - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।
  • 1952 - आज ही के दिन भारतीय राजनेता नारायण राणे का जन्म हुआ था।
  • 1944 - प्रेम कुमार धूमल - हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री है।
  • 1934 - डी. डी. लापांग - मेघालय के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1932 - 10 अप्रैल के दिन ही विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
  • 1927 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
  • 1928 - आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म हुआ था।
  • 1909 - नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1901 - अमिय चक्रवर्ती - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
  • 1897 - 10 अप्रैल के दिन ही बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म हुआ था।
  • 1894 - आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ था।
  • 1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।
  • 1824 - राम सिंह पठानिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

10 अप्रैल को हुए निधन

  • 2022 - शिव कुमार सुब्रमण्यम - दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक थे।
  • 2021 - सतीश कौल - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।
  • 2020 - शांति हीरानंद - मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका थीं।
  • 1999 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै - मलयालम में रचना करने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • 1998 - सी. के. नागराज राव - कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
  • 1995 - आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ था।
  • 1984 - आज ही के दिन उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन हुआ था।
  • 1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
  • 1931 - 10 अप्रैल के दिन ही विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि और महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन हुआ था।

10 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • जल संसाधन दिवस
  • रेल सप्ताह

Share