6 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1902 में आज ही के दिन मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी। 1915 में 6 मार्च के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांति-निकेतन में मिले थे।
6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
- 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
- 2008 -
- राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
- 2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
- 2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
- 2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
- 1998 - आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
- 1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
- 1995 - 6 मार्च के दिन ही महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ था।
- 1990 - आज ही के दिन भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
- 1983 - 6 मार्च के दिन ही यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी।
- 1967 - आज ही के दिन जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची थीं।
- 1961 - 6 मार्च के दिन ही भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ था।
- 1947 - आज ही के दिन बॉम्बे से इकनोमिक टाइम्स का संपादन शुरू हुआ था।
- 6 मार्च के दिन ही भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाए जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने की घोषणा की थी।
- 1944 - आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की थी।
- 1924 - 6 मार्च के दिन ही इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनाई थी।
- 1915 - आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे।
- 1902 - 6 मार्च के दिन ही मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी।
- 1886 - आज ही के दिन नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई थी।
6 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1992 - फवाद मिर्ज़ा - भारतीय घुड़सवार हैं।
- 1945 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
- 1944 - रामशरण जोशी - भारतीय पत्रकार, सम्पादक, मीडिया के अध्यापक और समाजविज्ञानी हैं।
- 1936 - रामलाल बरेठ - प्रसिद्ध कत्थक नर्तक हैं जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले (बिलासपुर संभाग) से हैं।
- 1921 - होकिशे सेमा - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
- 1903 - 6 मार्च के दिन ही जापान की महारानी कोजुन का जन्म हुआ था।
- 1787 - आज ही के दिन जर्मन भौतिकशास्त्री जोसेफ फॉन फ्रॉन्होफर का जन्म हुआ था।
- 1508 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जन्म।
6 मार्च को हुए निधन
- 2018 - शम्मी - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री।
- 2015 - राम सुंदर दास - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1995 - आज ही के दिन दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार आंदोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का निधन हुआ था।
- 1969 - 6 मार्च के दिन ही रूसी चित्रकार नाडिया रुशेवा का निधन हुआ था।
- 1962 - आज ही के दिन महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ था।
- 1953 - 6 मार्च के दिन ही 74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन हुआ था।
- 1950 - सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे।
- 1928 - आज ही के दिन महान गुजराती साहित्यकार महिपात्रो का निधन हुआ था।
- 1892 - अम्बिका चक्रवर्ती, प्रसिद्ध क्रान्तिकारी और नेता।
Current Affairs
Jobs
Indian Army Common Entrance Exam (CEE) 2025-26
Last Date : 25 April, 2025
RRC SECR Nagpur Various Trade Apprentices Recruitment 2025 (933 Vacancies)
Last Date : 04 May, 2025
UKSSSC Group C Direct Recruitment Recruitment 2025 (63 Vacancies)
Last Date : 29 April, 2025
Rajasthan RSSB NHM (Contract Based) Recruitment 2025 (13398 Vacancies)
Last Date : 01 May, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 07 May, 2025