15 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आतंकवादी घटना से निपटने के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 1953 में 15 दिसंबर को ही भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं।
15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
- 2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
- 2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
- 2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
- 2004 - 15 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन की फ्री टू एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट +’ का शुभारंभ किया था।
- 2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
- 2001 - इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
- 2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
- 1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
- अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
- 1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
- 1994 - 15 दिसंबर को ही पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना था।
- 1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
- 1992 में 15 दिसंबर को ही जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर दिया गया था।
- 1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
- 1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
- 1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
- 1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
- 1911 - बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
- 1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर क़ब्ज़ा किया।
- 1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
- 1749 - छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1992 में आज ही के दिन भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर पियूष कमल का जन्म हुआ था।
- 1988 - गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान।
- 1981 - भरत छेत्री - भारत के हॉकी खिलाड़ी रहे हैं।
- 1976 - बाइचुंग भूटिया - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
- 1970 - बाबुल सुप्रियो - भारतीय पार्श्वगायक, लाइव परफ़ॉर्मर, टीवी होस्ट, अभिनेता और राजनीतिज्ञ और सांसद हैं।
- शुभेन्दु अधिकारी - पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।
- 1966 - भजन लाल शर्मा - राजस्थान के नये मुख्यमंत्री हैं।
- 1935 - उषा मंगेशकर - 'स्वर कोकिला' कही गईं लता मंगेशकर की छोटी बहन व गायिका हैं।
- 1932 - 15 दिसंबर के दिन ही भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ था।
- 1908 - स्वामी रंगनाथानन्द - 'रामकृष्ण संघ' के एक हिन्दू संन्यासी थे। उनका पूर्व नाम 'शंकरन कुट्टी' था।
- 1905 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1892 - भगवंतराव मंडलोइ - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
15 दिसंबर को हुए निधन
- 2021 - वरुण सिंह - भारतीय वायु सेना में चालक थे।
- 2000 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।
- 1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।
- 1966 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ था।
- 1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
- 1950 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री।
15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025