ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 सितंबर वर्ष का 254 वाँ (लीप वर्ष में यह 255 वाँ) दिन है। साल में अभी और 111 दिन शेष हैं।
11 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना हुई थी। 1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
1893 में आज ही के दिन शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने ऐतिहासिक भाषण दिया था। 1896 में आज ही के दिन ही प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।
11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 - सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
- 2011-
- रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी 'ल्यूकोडर्मा' की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
- 9/11 की घटना के बाद एशियाई लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन भारतीय मूल के लोगों के बारे में अमेरिकियों की सोच बिल्कुल बदल गई है। इसका कारण भारतीयों की प्रतिभा और परिश्रम है।
- 2009 - नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
- 2007 में आज ही के दिन येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग की जानकारी हुई थी।
- 2006 -
- 11 सितंबर को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा था।
- आज ही के दिन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
- 11 सितंबर के दिन ही प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की थी।
- पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
- भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
- 2005 में 11 सितंबर के दिन ही गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन खत्म करने की घोषणा की थी।
- 2003 में आज ही के दिन चीन के विरोध के बाद भी तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले थे।
- 2001 - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
- 1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
- 1973 में 11 सितंबर के दिन ही चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ था।
- 1971 में आज ही के दिन मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया था।
- 1968 - एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
- 1965 में 11 सितंबर को ही भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा कर लिया था।
- 1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई थी।
- 1951 - इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
- 1941 - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
- 1939 - इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1919 - अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
- 1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
- 1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
- 1896 में आज ही के दिन ही प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।
11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1982 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म हुआ।
- 1962 - प्रह्लाद जोशी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1919 में आज ही के दिन आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ था।
- 1911 में 11 सितंबर के दिन ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
- 1901 में आज ही के दिन प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म हुआ था।
- 1895 - विनोबा भावे - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
- 1882 में 11 सितंबर के दिन ही सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था।
11 सितंबर को हुए निधन
- 2020 - स्वामी अग्निवेश - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
- 1987 -
- महादेवी वर्मा - हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
- नरेशचंद्र सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री थे।
- 1973 - नीम करोली बाबा- भारतीय गुरु।
- 1971 में 11 सितंबर के दिन ही शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन हुआ था।
- 1968 - बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक।
- 1964 में आज ही के दिन प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ था।
- 1948 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिश कालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष।
- 1921 - सुब्रह्मण्य भारती - तमिल भाषा के महान् कवि।
11 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
भारत में हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने भारत के जंगलों, वनों, और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. - दिग्विजय दिवस
हर साल 11 सितंबर को दिग्विजय दिवस मनाया जाता है. यह दिन स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1893 में, उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के प्रतिनिधि के रूप में विश्व धर्म संसद में भाग लिया था. - राधा अष्टमी
11 सितंबर को राधा अष्टमी भी है. इस दिन राधा जी को गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि इससे सुख बढ़ता है - महालक्ष्मी व्रत
11 सितंबर से महालक्ष्मी व्रत शुरू हो जाता है. यह व्रत 16 दिनों तक चलता है. मान्यता है कि इस व्रत में देवी लक्ष्मी को कौड़ी, श्रृंगार की सामग्री, खीर अर्पित की जाती है.
Current Affairs
Jobs
UKSSSC Assistant Development Officer (ADO) Recruitment 2025 (45 Vacancies)
Last Date : 16 May, 2025
Bihar (BSSC) Welfare Organiser and Lower Division Clerk (LDC) Recruitment 2025 (56 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
UKSSSC Group C Patwari, Lekhpal, VDO and Other Various Post Recruitment 2025 (419 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2025
Bihar (BSSC) Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 (201 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 11 May, 2025