ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 सितंबर वर्ष का 252 वाँ (लीप वर्ष में यह 253 वाँ) दिन है। साल में अभी और 113 दिन शेष हैं।
9 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1945 में आज ही के दिन प्रथम कंप्यूटर बग की खोज की गई थी। 1949 में 9 सितंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
9 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 -
- आज ही के दिन दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया था।
- इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
- 2011-
- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।
- वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। इन खोजों की तुलना 1960 के दशक में हुई कैंसर के विभिन्न प्रकारों की खोजों से की जा रही है और इनसे उम्मीद जागी है कि इनसे ऑटिज़्म ग्रस्त बच्चों के संपर्क, सामाजिकरण और अन्य समस्याओं को ज़्यादा आसानी और जल्दी से निपटा जा सकेगा।
- 2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।
- 2009 में 9 सितंबर के दिन ही रेल मंत्रालय ने होम मिनिस्ट्री की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की थी।
- 2008 -
- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोक वार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
- सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
- 2007 में आज ही के दिन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड केट ब्लैंशट को मिला था।
- 2006 -
- अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।
- 9 सितंबर के दिन ही अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।
- 2005 में 9 सितंबर के दिन ही चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ था।
- 2004 में आज ही के दिन फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
- 2002 में 9 सितंबर के दिन ही पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता था।
- 2001 में आज ही के दिन वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फाइनल में हराया था।
- 1999 में आज ही के दिन भारत के महेश भूपति और जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
- 1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1979 में आज ही के दिन जोगेन्द्र नाथ हजारिका मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था।
- 1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
- 1971 में 9 सितंबर के दिन ही पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया था।
- 1968 में आज ही के दिन अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने थे।
- 1967 में 9 सितंबर के दिन ही युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ था।।
- 1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
- 1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
- 1949 में 9 सितंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
- 1945 में आज ही के दिन प्रथम कंप्यूटर बग की खोज की गई थी।
- 1944 में 9 सितंबर के दिन यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ था।
- 1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
- 1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
- 1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।
- 1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
- 1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
- 1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
- 1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
9 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1998 - तूलिका मान - भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
- 1978 - ज्योति सुनीता कुल्लू - भारत की जानी-मानी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।
- 1974 में आज ही के दिन कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था।
- 1967 में 9 सितंबर को ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म हुआ था।
- 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म हुआ था।
- 1932 में 9 सितंबर को ही हिंदी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म हुआ था।
- 1909 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
- 1908 - बृष भान - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1907 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
- 1905 - हुसैन शा- भारतीय दार्शनिक।
- 1894 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
- 1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
- 1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद थे।
- 1850 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था।
- 1828 - लियो टॉल्सटॉय - महान रूसी उपन्यासकार थे।
9 सितंबर को हुए निधन
- 2012 में आज ही के दिन प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ था।
- 1999 - जोगेश दास - असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
- 1982 में 9 सितंबर के दिन ही कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन हुआ था।
- 1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।
- 1980 - सदाशिव त्रिपाठी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।
- 1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
- 1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
- 1921 - अकबर इलाहाबादी - हिन्दुस्तानी ज़बान और हिन्दुस्तानी तहज़ीब के बड़े मज़बूत और दिलेर शायर थे।
Current Affairs
Jobs
Chhattisgarh Vyapam Lab Attendant (Prayogshala Paricharak) Recruitment 2025 (430 Vacancies)
Last Date : 30 June, 2025
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025