ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 30 अगस्त वर्ष का 242 वाँ (लीप वर्ष में यह 243 वाँ) दिन है। साल में अभी और 123 दिन शेष हैं।
30 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी। 1951 में 30 अगस्त के दिन ही फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1947 में आज ही के दिन भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।
30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
- 2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
- 2003-
- रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2002 -
- ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
- कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
- 1999 -
- पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
- 1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी।
- 1951 में 30 अगस्त के दिन ही फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1947 में आज ही के दिन भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।
- 1928 में 30 अगस्त के दिन ही द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई थी।
- 1842 में आज ही के दिन एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ था।
- 1836 में 30 अगस्त के दिन ही मेलबर्न शहर की स्थापना की गई थी।
- 1806 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया था।
- 1780 - जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
- 1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
- 1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 2001 - जैस्मिन लंबोरिया - भारत की महिला मुक्केबाज़ हैं।
- 1954 - रवि शंकर प्रसाद - एक वकील और राजनीतिज्ञ हैं।
- 1941 में आज ही के दिन भारतीय सेना के सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म हुआ था।
- 1923 में 30 अगस्त के दिन ही गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ था।
- 1918 - बिनायक आचार्य - ओडिशा के 9वें मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1912 - नैंसी वेक - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
- 1903 में आज ही के दिन हिंदी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ था।
- 1900 - बीर भान भाटिया - भारतीय चिकित्सक थे।
- 1895 में 30 अगस्त के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ था।
- 1888 में आज ही के दिन भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ था।
- 1559 - जहाँगीर (सलीम)- अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक।
30 अगस्त को हुए निधन
- 2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हुआ था।
- 2008 में 30 अगस्त के दिन ही प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ था।
- 1976 में आज ही के दिन हिंदी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन हुआ था।
- 1952 में 30 अगस्त के दिन ही भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन हुआ था।
- 1659 - दारा शिकोह - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- लघु उद्योग दिवस
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025