19 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2004 में 19 अगस्त को ही दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
2000 में 19 अगस्त को ही हिना जलाली को वर्ल्ड की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। 1999 में आज ही के दिन भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाखुश जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 में आज ही के दिन अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम समाप्त हुआ था।
- 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
- ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
- 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
- 2007 में 19 अगस्त के दिन ही अंतरिक्ष स्टेशन पर गए मिशन एंडेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया था।
- 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
- 2005 में आज ही के दिन श्रीलंका सरकार और लिट्टे (LTTE) में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति हुई थी।
- 2004 19 अगस्त को ही दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
- 2004 में आज ही के दिन वान डेन हुगेनबैंड ओलंपिक सबसे तेज तैराक बने थे।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
- 2000 में 19 अगस्त को ही हिना जलाली को वर्ल्ड की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।
- 1999 में आज ही के दिन भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाखुश जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
- 1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
- 1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
- 1977 में 19 अगस्त के दिन ही सोवियत संघ ने सेरी सागान में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
- 1973 में आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
- 1964 में आज ही के दिन संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण किया गया था।
- 1960 में 19 अगस्त को ही स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से 2 कुत्ते और 3 चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए थे।
- 1949 में आज ही के दिन भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना था।
- 1944 - भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
- 1919 में 19 अगस्त के दिन ही अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी फ्रीडम की घोषणा की थी।
- 1812 में 19 अगस्त के दिन ही अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया था।
- 1796 में आज ही के दिन स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ साइन किए थे।
- 1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।
- 1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1985 - विजय कुमार - भारतीय निशानेबाज़ हैं।
- 1982 - अरुंधति काटजू - भारतीय अधिवक्ता (वकील) हैं।
- 1967 - सत्या नडेला - विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं।
- 1950 में 19 अगस्त के दिन ही इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था।
- 1946 में आज ही के दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म हुआ था।
- 1941 - जसवंत सिंह रावत - भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
- 1928 में 19 अगस्त के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
- 1918 में आज ही के दिन भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1911 में 19 अगस्त के दिन ही भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आर.सी. प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
- 1908 - अब्दुल राशिद ख़ान - पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
- 1907 में आज ही के दिन निबंधकार, उपन्यासकार, आलोचक और शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ था।
- 1891 में 19 अगस्त के दिन ही भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का जन्म हुआ था
- 1887 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का जन्म हुआ था।
19 अगस्त को हुए निधन
- 2019 -
- ख़य्याम - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- जगन्नाथ मिश्रा - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2013 में 19 अगस्त के दिन ही अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन हुआ था।
- 1993 में आज ही के दिन हिंदी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ था।
- 1987 -
- लक्ष्मी नारायण मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे, जिनका हिन्दी के एकांकीकारों में विशेष स्थान है।
- सचिन नाग - प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।
- 1927 - स्वामी सारदानन्द - रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में से एक थे।
- 1909 - बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता
- 1662 में आज ही के दिन फ्रांस के गणितज्ञ और कैल्कयुलेटर के आविष्कारक ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ था।
19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस
- विश्व मानवीय दिवस
Current Affairs
Jobs
Indian Army Common Entrance Exam (CEE) 2025-26
Last Date : 25 April, 2025
RRC SECR Nagpur Various Trade Apprentices Recruitment 2025 (933 Vacancies)
Last Date : 04 May, 2025
UKSSSC Group C Direct Recruitment Recruitment 2025 (63 Vacancies)
Last Date : 29 April, 2025
Rajasthan RSSB NHM (Contract Based) Recruitment 2025 (13398 Vacancies)
Last Date : 01 May, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 07 May, 2025